PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री का किसानों को होली का तोहफा, खाते में डाले 2000-2000 रुपये
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

PM Kisan 13th Installment: होली से करीब 10 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Instalment) जारी कर दी है। पीएम मोदी ने इसके लिए 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है। इसके साथ ही किसानों का लंबे असरे से पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन के मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त (13वीं किस्त) जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को देशभर के पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के लिए बड़ी सौगात बताई जा रही है। किसानों के खाते में ये राशि डीबीटी माध्यम से भेजी गई है। कुल 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई है।
गौरतब है कि इससे पहले 17 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त के तहत 16,000 करोड़ रुपये की जारी की थी। इस राशि को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
हालांकि इस बार पीएम किसान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) का पैसा लाखों किसानों के खाते में नहीं आई है। दरअसल पिछले दिनों सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाभार्थियों के पात्रता में कुछ महत्वपूर्ण किया और साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया। जिन किसानों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया था उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं।
आपको बता दें, 13वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है तो आप तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 13th Installment) शुरू की थी। यह नरेंद्र मोदी सरकार के तहत एक केंद्रीय योजना है, जिसका मकसद उन किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिन्हें सहायता की जरूरत है। पूरी तरह से सरकार समर्थित योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना उन सभी किसानों के परिवारों के लिए लागू है जिनके पास सीमित भूमि है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: