PM Kisan 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान योजना (PM Kisan Yojana) के 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसानों के लिए बहुत ही अच्छी और जरूरी खबर है। किसानों का पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस महीने या फिर होली 8 मार्च से पहले पहले केंद्र सरकार उनके खाते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अबतक इसको लेकर कोई सरकारी यानी अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि अगर आप भी पीएम किसान (PM Kisan) योजना के लाभार्थी हैं और आपने अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो आपके खातें में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। लिहाजा आप भी जल्द से जल्द इस योजना के लिए अपना ई-केवाईसी जल्द करवा लें। गौरतलब है कि सरकार ने इस योजना में किसी भी तरह की गड़बड़ी यानी धांधली को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। पीएम किसान योजना के जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। यानी उनके खाते में 13वीं किस्त का पैसा नहीं आएगा। ऐसे में आप जल्द से जल्द नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर या फिर खुद ऑनलाइन इस योजना के लिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।
और पढ़िए – होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी, जानें- मिलेंगे कितने तोहफे
13वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी है जरूरी
आपको बात दें इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, वरना आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा नहीं आएगा।
ऐसे कराएं E-KYC
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।
सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है ये
इस योजना के लोकर पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’
और पढ़िए –FY 2022-23: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 24% उछाल, अब तक जमा हुए 15.67 लाख करोड़ रुपए
दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। इस योजना के तहत पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, सरकार तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। इस हिसाब से अगले महीने लाभार्थी किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
17 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
23 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines