PM Internship Scheme: बेरोजगारी को कम करने और युवाओं में अच्छी स्किल डेवेलप करने के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना लाई गई। इसके तहत सरकार युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दे रही है। इसके लिए सरकार के लाथ कई बड़ी कंपनियों मे टायअप भी किया। जिन युवाओं ने आवेदन किए हैं उनकी जॉइनिंग साल के आखिर में हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों में अभी सरकार की उम्मीद से कहीं ज्यादा हैं।
लक्ष्य से ज्यादा दी जाएंगी इंटर्नशिप
ऑफिशियल्स की मानें तो सरकार ने अब तक लगभग 60000 आवेदनों को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा। लेकिन निजी क्षेत्र की कंपनियों ने कुल रिक्तियां 125,000 से ज्यादा निकाली हैं। जिन लोगों ने अब तक पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन किया है उनके चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवाओं का चयन स्किल के हिसाब से किया जाएगा। इस योजना के तहत इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो सरकारी पोर्टल पर 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में महिलाओं को नहीं मिलेगा Diwali Bonus! वजह आई सामने
इन बड़ी कंपनियों में मिलेगी इंटर्नशिप
इस योजना में शामिल होने वाली कंपनियों की संख्या 500 तक पहुंच गई है। जिसमें मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जुबिलेंट फूडवर्क्स, टेक महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवाओं को दिसंबर में सेलेक्ट की गई कंपनियों में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
क्या है पीएम इंटर्नशिप योजना?
पीएम इंटर्नशिप योजना का ऐलान 3 जुलाई को बजट 2024-25 भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था। इसका लक्ष्य अगले पांच साल में 500 बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर पैदा करना है। योजना के तहत युवाओं को 6000 के एकमुश्त अनुदान के अलावा, एक साल के लिए हर महीने 5000 का भुगतान किया जाएगा। सरकार 4500 का भुगतान करेगी जबकि 500 का भुगतान कंपनियां करेंगी।
इस योजना में अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। पीएम इंटर्नशिप योजना की ऑफिशियल साइट पर जाकर युवा अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Success Story: उधार लेकर खड़ा किया 1600 करोड़ का एम्पायर; जानिए ऋचा कर की कहानी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
1 hr ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
3 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
3 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
3 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
4 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
5 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
22 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
22 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines