---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में महिलाओं को नहीं मिलेगा Diwali Bonus! वजह आई सामने

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया था। जिसमें दिवाली से पहले Ladki Bahin Yojana के तहत अक्टूबर महीने में दिवाली बोनस दिया जाना था।

---विज्ञापन---

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए लड़की बहिन योजना की शुरुआत की। जिसमें हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके तहत सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को दिवाली बोनस देने का भी ऐलान किया था। जिसमें कहा गया कि अक्टूबर महीने में ही दिवाली बोनस के तौर पर 3000 रुपये दिए जाएंगे। दिवाली बोनस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

क्यों लगी रोक?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। मतदान से पहले महिलाओं के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया गया। जिसमें लड़की बहिन योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को 3 हजार का दिवाली बोनस दिया जाना था। लेकिन अब बोनस को लेकर खबर सामने आई कि आचार संहिता के चलते किसी तरह की वित्तीय योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gold Price: दिवाली से पहले खरीद लें सोना वरना जेब पर पड़ेगा भारी असर… हफ्तेभर में आया इतना उछाल

महाराष्ट्र सरकार लड़की बहिन योजना के तहत कुछ 3000 रुपये बोनस और 2500 रुपये की राशि देने का ऐलान किया था। हालांकि 2500 रुपये कुछ ही चुनिंदा लड़कियों को दिए जाएंगे। अभी इस बोनस और 2500 की राशि पर आचार संहिता की तलवार लटकी नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

रोका गया फंड

राज्य के महिला एवं कल्याण मंत्रालय ने इस योजना के तहत दिए जाने वाले फंड पर रोक लगा दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को अभी योजना के तहत मिलने वाली किस्तों को भी रोक दिया है। अब तक 2.4 करोड़ महिलाओं को 5 किस्तें मिल चुकी हैं। जब तक चुनाव चलेंगे तब तक योजना के तहत कोई भी नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। हालांकि चुनाव के चलते सरकार ने पहले ही दो महीने की (अक्टूबर और नवंबर) की किस्त जारी कर दी थी।

क्या है लड़की बहिन योजना?

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। जून 2024 में इसको लॉन्च किया गया, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और हर साल 3 निशुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: LDA Flats: लखनऊ में सस्ते फ्लैट का ऑफर, 2500 फ्लैट्स पर 1 से 2.50 लाख तक का डिस्काउंट

First published on: Oct 21, 2024 11:52 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola