वैकेंसी सवा लाख, आवेदन 60 हजार, PM Internship Scheme के आवेदकों का सिलेक्शन शुरू

PM Internship Scheme: युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई। जिसमें कई बड़ी कंपनियों ने युवाओं को इंटर्नशिप देने के लिए सरकार का सहयोग किया है।

PM Internship Scheme

सांकेतिक तस्वीर

PM Internship Scheme: बेरोजगारी को कम करने और युवाओं में अच्छी स्किल डेवेलप करने के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना लाई गई। इसके तहत सरकार युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दे रही है। इसके लिए सरकार के लाथ कई बड़ी कंपनियों मे टायअप भी किया। जिन युवाओं ने आवेदन किए हैं उनकी जॉइनिंग साल के आखिर में हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कंपनियों में अभी सरकार की उम्मीद से कहीं ज्यादा हैं।

लक्ष्य से ज्यादा दी जाएंगी इंटर्नशिप

ऑफिशियल्स की मानें तो सरकार ने अब तक लगभग 60000 आवेदनों को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा। लेकिन निजी क्षेत्र की कंपनियों ने कुल रिक्तियां 125,000 से ज्यादा निकाली हैं। जिन लोगों ने अब तक पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन किया है उनके चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवाओं का चयन स्किल के हिसाब से किया जाएगा। इस योजना के तहत इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो सरकारी पोर्टल पर 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इन बड़ी कंपनियों में मिलेगी इंटर्नशिप

इस योजना में शामिल होने वाली कंपनियों की संख्या 500 तक पहुंच गई है। जिसमें मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जुबिलेंट फूडवर्क्स, टेक महिंद्रा और हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  युवाओं को दिसंबर में सेलेक्ट की गई कंपनियों में ज्वाइनिंग कराई जाएगी।

क्या है पीएम इंटर्नशिप योजना?

पीएम इंटर्नशिप योजना का ऐलान 3 जुलाई को बजट 2024-25 भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था। इसका लक्ष्य अगले पांच साल में 500 बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर पैदा करना है। योजना के तहत युवाओं को 6000 के एकमुश्त अनुदान के अलावा, एक साल के लिए हर महीने 5000 का भुगतान किया जाएगा। सरकार 4500 का भुगतान करेगी जबकि 500 का भुगतान कंपनियां करेंगी।

इस योजना में अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। पीएम इंटर्नशिप योजना की ऑफिशियल साइट पर जाकर युवा अप्लाई कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ