PM Awas Yojana Update: सरकार द्वारा ज्यादातर योजनाओं को गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू किया जाता है। इन योजनाओं की मदद से लोगों की आर्थिक मदद हो सकती है। इसके अलावा कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जिनसे लोगों की जरूरतें पूरी हो सकती हैं, जैसे- फ्री या सस्ता राशन, पेंशन, हेल्थ टेस्ट, बीमा आदि। इसी तरह की एक सुविधा देने वाली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना भी है जिसमें उन लोगों की मदद की जाती है जिनके पास कच्चे मकान है और वो उसे पक्का बनवा सकते हैं।
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। आइए प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
PM Awas Yojana की नई अपडेट
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के बारे में क्या आप भी सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि अब बिना जमीन रजिस्ट्री के योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप पीएम आवास योजना का फायदा पाने के लिए आवेदन करने वाले हैं तो पहले अपनी जमीन की रजिस्ट्री जरूर करवाएं।
ये भी पढ़ें- Indian Railway Ticket: QR कोड और UPI पेमेंट से बुक करें ट्रेन टिकट, जानिए तरीका
Prime Minister Awas Scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप योजना के लिए एलिजिबल है या नहीं। वरना बाद में आपकी सारी मेहनत खराब हो जाएगी और आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility) के तहत लाभार्थियों की एक लिस्ट जारी की जाती है, जिसके बाद एप्लीकेशन की जांच होती है। इसके बाद ही लाभार्थियों को पैसे आवंटित किए जाते हैं।
PM Awas Yojana Ineligible
- घर में कोई सरकारी नौकरी करता है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- ढाई एकड़ या उससे ज्यादा जमीन वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- ज्यादा जमीन होने के साथ अगर लैंडलाइन कनेक्शन और फ्रिज है, तो लाभ नहीं मिलेगा।
- मोटर साइकिल, डोपहिया या थ्रीविहकल वाहन वालों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- 50 हजार रुपये या उससे अधिक का किसान कार्ड वाले लोग भी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Life Certificate अभी तक नहीं किया सबमिट? पेंशनभोगी डिजिटली कर लें काम
How to apply for PM Awas Yojana
- प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको मेनू टैब पर क्लिक करना होगा, इसके बाद Citizen Assessment ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार नंबर को दर्ज करें।
- इसके बाद आप आवेदन पेज पर सीधा पहुंच जाएंगे।
- यहां पूछी गई जानकारियों को भरें।
- जानकारी की पुष्टि करने के बाद आगे बढ़ें, यहां आपको आवेदन संख्या मिलेगी।
- इसके बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड भी कर लें।
इस आवेदन पत्र को आपको जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। आप चाहें तो किसी वित्तीय संस्थान में भी प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
वीडियो में जानिए PM Awas Scheme Garamin की डिटेल्स
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 hr agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
2 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
5 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
6 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines