हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pizza Hut को मिला नया मालिक! 225,360,000,000 रुपये में हुई डील; आखिर क्यों बेचना पड़ा?

इस बड़े सौदे के तहत पिज्जा हट के पूरे वैश्विक बिजनेस को दो अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया है. चीम की एक कंपनी यम चाइना होल्डिंग्स (Yum China Holdings) पिज्जा हट के कारोबार को $1.2$ अरब डॉलर में खरीदेगी.

विज्ञापन

अगर आप 90s की जनरेशन से ताल्लुक रखते हैं तो जरूर फेमस पिज्जा रेस्टोरेंट Pizza Hut (पिज्जा हट) से आपकी भी पुरानी यादें जरूर जुड़ी होंगी. हालांकि पिज्जा हट का इतिहास काफी पुराना है, 1958 में इसे दो भाइयों डैन और फ्रैंक कार्नी ने शुरू किया था. भारत में पिज्जा हट की चेन और इसका स्वाद काफी पॉपुलर हुआ, ऑनलाइन ऑर्डर का जमाना जब नहीं हुआ करता था, तब लोग घरों से निकलकर नजदीकी पिज्जा रेस्तरां जाकर पिज्जा खाया करते हैं. पिज्जा हट को पसंद करने वालों के लिए अब बड़ी खबर सामने आ रही है.

पिज्जा हट को मिला नया मालिक!

‘पिज्जा हट’ के मालिकाना हक को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. इसकी पैरेंट कंपनी ‘यम ब्रांड्स’ (Yum Brands) ने आखिरकार पिज्जा हट के वैश्विक कारोबार को $2.7 बिलियन डॉलर (करीब 22,500 करोड़ रुपये) में बेचने का फैसला कर लिया है. बाजार में बढ़ते कॉम्पिटिशन, कस्टमर्स की बदलती डिमांड और गिरती बिक्री के चलते कंपनी ने यह कदम उठाया है. इस सौदे के पूरा होने के बाद पिज्जा हट का पुराना सफर खत्म होकर अब एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment: कन्फर्म हुई तारीख! 20 जून को आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटा पिज्जा हट का साम्राज्य


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बड़े सौदे के तहत पिज्जा हट के पूरे वैश्विक बिजनेस को दो अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया है. चीम की एक कंपनी यम चाइना होल्डिंग्स (Yum China Holdings) पिज्जा हट के कारोबार को $1.2$ अरब डॉलर में खरीदेगी. जबकि दूसरी तरफ प्राइवेट इक्विटी फर्म ‘लॉन्गरेंज कैपिटल’ $1.5$ अरब डॉलर में चीन के बाहर बाकी दुनिया के पूरे वैश्विक बिजनेस का अधिग्रहण करेगी.

यम ब्रांड्स को क्यों उठाना पड़ा यह कदम?


पिज्जा हट पिछले काफी समय से अपनी गिरती हुई बिक्री और वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा था. मार्केट जानकारों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने पिज्जा चेन के मुनाफे को भारी नुकसान पहुंचाया है. इसके साथ ही, हाल के दिनों में जीएलपी-1 (GLP-1) जैसी वजन घटाने वाली दवाओं के बढ़ते चलन ने भी लोगों की खाने-पीने की आदतों को बदला है, जिससे लोग अब फास्ट फूड की जगह हेल्दी डाइट को प्राथमिकता दे रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cigarette Pant: आखिर क्या है सिगरेट पैंट? महिला अधिकारियों के पहनने पर भारतीय सेना ने क्यों लगाई रोक, जानें सब कुछ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola