PhysicsWallah IPO Today: जानें लेटेस्‍ट GMP, क्या आपको अप्‍लाई करना चाहिए?

PhysicsWallah IPO: फ‍िज‍िक्‍सवाला, 11 से 13 नवंबर तक 103-109 रुपये के प्राइस बैंड के साथ 3480 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च कर रहा है.

physics wallah IPO
विज्ञापन

PhysicsWallah IPO Opens: फिजिक्सवाला का आईपीओ आज से शुरू हो रहा है. फ‍िज‍िक्‍सवाला का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज, मंगलवार, 11 नवंबर को खुल रहा है. 3480 करोड़ रुपये का यह आईपीओ गुरुवार, 13 नवंबर को खत्‍म होगा. मूल्य सीमा 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर तय की गई है.

इस आईपीओ में 3100 करोड़ रुपये का एक नया निर्गम और सह-संस्थापक एवं प्रवर्तक अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी द्वारा 380 करोड़ रुपये का बिक्री-प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है.

Advertisment

वर्तमान में, प्रमोटरों के पास कंपनी में 80.62 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो आईपीओ के बाद घटकर 72 प्रतिशत रह जाएगी. गौरतलब है कि शुरुआती निवेशकों में से कोई भी इस पेशकश में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगा.

फिजिक्सवाला आईपीओ की जरूरी तारीखें
इसका शेयर आवंटन शुक्रवार, 14 नवंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा और 18 नवंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर इसकी लिस्टिंग होगी.

विज्ञापन

फिजिक्सवाला IPO का GMP
बाजार पर्यवेक्षकों के अनुसार, फिजिक्सवाला लिमिटेड के गैर-सूचीबद्ध शेयर वर्तमान में ग्रे मार्केट में 112 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं, जो आईपीओ के ऊपरी मूल्य 109 रुपये से 2.75% अधिक है, जो कमजोर लिस्टिंग का संकेत देता है.

जीएमपी बाजार की धारणा पर आधारित है और बदलता रहता है. ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ निवेशकों की इश्यू मूल्य से अधिक भुगतान करने की तत्परता को द‍िखाता है.

विज्ञापन

    थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने प्री-आईपीओ राउंड में 136 करोड़ रुपये का निवेश किया
    वैश्विक निवेश फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने प्री-आईपीओ फंडिंग राउंड में एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला में 136 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है.

    विज्ञापन

    बता दें क‍ि थिंक इन्वेस्टमेंट्स 4 अरब अमेरिकी डॉलर की एक वैश्विक निवेश फर्म है, जो तकनीक-संचालित शुरुआती चरण के व्यवसायों को सपोर्ट करती है. भारत में, थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने स्विगी, फर्स्टक्राई, अर्बन कंपनी, फार्मईजी, एक्सपीरियन, स्पिनी, एनएसई, स्टार हेल्थ, मीशो, रैपिडो, चायोस और ड्रीम11 जैसी कुछ प्रमुख कंपनियों में निवेश के साथ एक विविध पोर्टफोलियो बनाया है.

    फिजिक्सवाला IPO के ल‍िए क्या आपको आवेदन करना चाहिए?
    ब्रोकरेज फर्मों ने बहुप्रतीक्षित फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) IPO पर मिश्रित राय व्यक्त की है, कुछ ने सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है, जबकि अन्य इस एडटेक फर्म की विकास कहानी में दीर्घकालिक मूल्य देखते हैं.

    विज्ञापन

    न्‍यूज18 की एक र‍िपोर्ट के अनुसार एसबीआई सिक्योरिटीज ने ‘तटस्थ’ रुख बनाए रखते हुए कहा कि वह लिस्टिंग के बाद कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखना पसंद करेगी. ब्रोकरेज ने बताया कि टेस्ट-प्रिपरेशन और अपस्किलिंग कोर्स कराने वाली कंपनी फ‍िज‍िक्‍सवाला, राजस्व के हिसाब से भारत की टॉप 5 एडटेक कंपनियों में शामिल है. हालांकि, उसने बताया कि कंपनी का शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2023 के 81 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 216 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्तीय परिसंपत्तियों पर उच्च मूल्यह्रास और हानि के कारण हुआ.

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

    First published on:

    Read more: About our editorial guidelines and standards here.

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Vandana Bharti

    Vandana Bharti

    वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ