Petrol Diesel Price, 11 January 2023: आज साल 2023 का ग्यारहवां दिन है। महंगाई के मोर्चे पर आज भी आम लोगों के लिए राहत भरी की खबर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी हलचल के बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार (11 January 2023) को भी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 233वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ये है कच्चे तेल का भाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में थोड़ी कमी देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है।
21 मई 2022 को एक्साइज ड्यूटी में हुई थी कटौती
इससे पहले 21 मई को सरकार ने Petrol Diesel Price पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।
देश के महानगरों में ये है Petrol Diesel Price का भाव
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price)
राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच और डीजल 97.39 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price)
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price on 11 January 2023)
दिल्ली (Delhi): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
मुंबई (Mumbai): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
चेन्नई (Chennai): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।
बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।
पोर्टब्लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।
भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।
चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।
लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।
पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि Petrol Diesel Price में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
7 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
7 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
16 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines