Petrol Diesel Price Today: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बुधवार को भी स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 88वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबरें आई है।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोना ग्राहकों की खुल गई किस्मत, जानें कितना सस्ता हुआ
सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार 17 अगस्त (17 August) के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 88वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार नरमी देखी जा रही है। फिलहाल ब्रेट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।
और पढ़िए – Crude Oil Price: कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट, इतने कम हुए रेट हो सकता है पेट्रोल-डीजल सस्ता
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price on 17th August 2022)
दिल्ली (Delhi): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
मुंबई (Mumbai): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
चेन्नई (Chennai): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।
बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।
पोर्टब्लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।
भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।
चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।
लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।
पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
2 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
2 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines