हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल पर 13 रुपये से घटकर 3 हुई ड्यूटी, डीजल पर हुई शून्‍य; जानें आपके शहर का भाव

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध (ईरान-अमेरिका तनाव) और ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (Special Additional Excise Duty) में भारी कटौती कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब निजी तेल विक्रेताओं ने कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी थी और देशभर के पेट्रोल पंपों पर ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) की खबरें आ रही थीं।

विज्ञापन

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग ने 26 मार्च 2026 की देर रात एक गजट अधिसूचना जारी कर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) कम करने का एलान किया है। सरकार का यह कदम तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने में मदद करेगा।

टैक्स में कितनी हुई कटौती?

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क दरों को इस प्रकार संशोधित किया है:

पेट्रोल: इसे 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

विज्ञापन

डीजल: इसे 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य (Zero) कर दिया गया है।

LPG Crisis Solution: गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! सरकार लाएगी 5 लाख सस्ते इंडक्शन चूल्हे; ईरान युद्ध के बीच आम आदमी को बड़ी राहत

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला?
युद्ध का असर:
हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के खतरों के कारण वैश्विक कच्चे तेल के दाम $114 प्रति बैरल के पार चले गए थे।

निजी कंपनियों की मनमानी: नायरा एनर्जी जैसे निजी खुदरा विक्रेताओं ने पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 की बढ़ोतरी कर दी थी, जिससे जनता में घबराहट फैल गई थी।

विज्ञापन

महंगाई पर लगाम: सरकार नहीं चाहती कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो और आम उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ें।

LPG पर सरकार का फुलप्रूफ प्लान, 8 लाख मीट्रिक टन गैस भारत के रास्ते में, तेल स्टॉक भी 60 दिनों का

विज्ञापन

क्या पंप पर तुरंत कम होंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कटौती का मुख्य उद्देश्य सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के घाटे (Under-recoveries) को कम करना है। इससे आम जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ‘बढ़ोतरी’ का खतरा टल गया है। हालांकि, पंपों पर कीमतों में सीधी गिरावट इस बात पर निर्भर करेगी कि तेल कंपनियां इस राहत का कितना हिस्सा ग्राहकों को देती हैं।

ATF पर नया लेवी ढांचा
एक्साइज ड्यूटी में बदलाव के साथ सरकार ने हवाई ईंधन (ATF) पर भी नया टैक्स ढांचा पेश किया है। अब ATF पर प्रभावी लेवी प्रावधानों के तहत लगभग ₹29.5 प्रति लीटर होगी।

विज्ञापन

आज 27 मार्च को Petrol की कीमतें

नई दिल्ली ₹94.77
कोलकाता ₹105.41
मुंबई ₹103.54
चेन्नई ₹101.23
गुड़गांव ₹95.36
नोएडा ₹94.74
बेंगलुरु ₹102.96
भुवनेश्वर ₹100.94
चंडीगढ़ ₹94.30
हैदराबाद ₹107.50
जयपुर ₹104.72
लखनऊ ₹94.69
पटना ₹105.54
तिरुवनंतपुरम ₹107.48

विज्ञापन

आज 27 मार्च को डीजल का भाव

नई दिल्ली ₹87.67
कोलकाता ₹92.02
मुंबई ₹90.03
चेन्नई ₹92.81
गुड़गांव ₹87.83
नोएडा ₹87.81
बेंगलुरु ₹90.99
भुवनेश्वर ₹92.52
चंडीगढ़ ₹82.45
हैदराबाद ₹95.70
जयपुर ₹90.21
लखनऊ ₹87.81
पटना ₹91.78
तिरुवनंतपुरम ₹96.48

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola