Petrol Diesel Price Today 9 May 2024: मई महीने के 9वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट हो चुकी है। रोजाना सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनियां ईंधन के रेट को अपडेट करती है। कीमत में किसी तरह का बदलाव इंटरनेशनल क्रूड रेट के आधार पर तय किया जाता है। हालांकि, आज ईंधन के रेट में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14 मार्च 2024 को आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2-2 रुपये कम हुए थे। जबकि, राज्य द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स से अलग-अलग शहर में ईंधन के रेट भी अलग होते हैं।
महानगरों पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये है।
मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल की कीमत 92.13 रुपये है।
कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और डीजल की कीमत 90.74 रुपये है।
चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये है।
भारतीय तेल कंपनी की आधिकारिक साइट और ऐप के जरिए आप ईंधन के रेट चेक कर सकते हैं। चाहें तो SMS भेजकर भी ईंधन के रेट का पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल को RSP और शहर का पिन कोड 9224992249 नंबर पर SMS करें।BPCL के ग्राहकों को 9223112222 पर RSP और शहर का पिन कोड SMS करना होगा। HPCL के ग्राहकों को 9222201122 नंबर पर HPPrice और अपने शहर का पिन कोड मैसेज करना होगा।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर पेमेंट हिस्ट्री करने के लिए फॉलो करें ये Easy Steps