Petrol Diesel Price Today 5 March 2024: रोजाना सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमत को जारी कर देते हैं। अंतरराष्ट्रीय पर बड़ा बदलाव होने के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है। हालांकि, ईंधन की कीमत में रोजाना संशोधन किया जाता है और इस दौरान फ्यूल के प्राइस कम या ज्यादा या फिर समान भी रहते हैं। आज यानी 05 मार्च, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी हो चुकी है। देश के महानगर- दिल्ली (Delhi), चेन्नई (Chennai), मुंबई (Mumbai) और कोलकाता (Kolkata) समेत अन्य शहरों में ईंधन के रेट जारी हो गए हैं, आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना बदलाव हुआ है?

महानगरों में पेट्रोल की कीमत

  1. दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है।
  2. मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है।
  3. कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है।
  4. चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 102.74 रुपये है।

महानगरों में डीजल की कीमत

  1. दिल्ली में प्रति लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये है।
  2. मुंबई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 94.27 रुपये है।
  3. कोलकाता में प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपये है।
  4. चेन्नई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 94.33 रुपये है।
ये भी पढ़ें- फट सकता है गैस-सिलेंडर, जरूर चेक करें एक्सपायरी डेट

क्या है अन्य शहरों में ईंधन की कीमत

 शहर पेट्रोल के नए रेट डीजल के नए रेट
नोएडा 96.65 89.76
गाजियाबाद 96.58 89.75
गुरुग्राम 97.18 90.05
लखनऊ 96.57 89.76
आगरा 96.63 89.57
मथुरा 96.35 89.61
मेरठ 96.31 89.64
जयपुर 108.48 93.69
प्रयागराज 97.17 90.64
वाराणसी 96.89 90.64
अयोध्या 97.03 90.22
कानपुर 96.71 90.13
पटना 107.24 94.32

ऐसे पता करें ईंधन की नई कीमत

आपको आप घर बैठे ही पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और वहां से ईंधन के नए रेट चेक कर लें। अगर SMS के जरिए ईंधन के दाम देखने हैं तो इसके लिए ऑयल कंपनी के नंबर पर मैसेज भेजें।
  • भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर भेज दें।
  • इंडियन ऑयल के 9222201122 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर भेज दें।
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर HP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर भेज दें।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ा बदलाव आया था, जिसके बाद से कीमत वैसे ही हैं, लेकिन राज्य द्वारा लगाये जाने वाले लोकल टैक्स के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत शहरों में अलग-अलग हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 90 दिनों वाला किफायती रिचार्ज प्लान!

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---