Petrol Diesel Price Today 31 July 2024 in India: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर रोजाना भारतीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमत का संशोधन किया जाता है। इसके बाद ही फ्यूल रेट को जारी किया जाता है। आज यानी 31 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी हो गई है। हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन राज्य स्तर पर फ्यूल रेट में बदलाव हो सकते हैं। बता दें कि आखिर बार मार्च में राष्ट्रीय स्तर पर 2 2 रुपये की कटौती की गई थी। हालांकि, उसके बाद से किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आइए 31 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है? जानते हैं।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत?

  1. दिल्ली में पेट्रोल के रेट 94.72 रुपये प्रति लीटर है।
  2. मुंबई में पेट्रोल के रेट 104.21 रुपये प्रति लीटर है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल के रेट 104.95 रुपये प्रति लीटर है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल के रेट 100.75 रुपये प्रति लीटर है।
  5. बेंगलुरु में पेट्रोल के रेट 102.84 रुपये प्रति लीटर है।

महानगरों में डीजल की कीमत?

  1. दिल्ली में डीजल के रेट 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  2. मुंबई में डीजल के रेट 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  3. कोलकाता में डीजल के रेट 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  4. चेन्नई में डीजल के रेट 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
  5. बेंगलुरु में डीजल के रेट 88.95 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.28 88.45
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 102.84  88.95
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

घर बैठे कैसे जानें पेट्रोल और डीजल के रेट?

भारतीय तेल कंपनियां अपनी ऑफिशियल वेबसाइट, ऑफिशियल ऐप और SMS से लोगों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत को पेश करते हैं। इंडियन ऑयल के 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड एंटर कर SMS से नया रेट जान सकते हैं। ऐसा ही मैसेज भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर करें। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के यहां फ्यूल रेट जानने के लिए 9222201122 नंबर पर HPPrice और शहर का पिन कोड मैसेज करें।