हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Petrol Diesel Price: कहीं घटे दाम तो कहीं हुई बढ़ोतरी! जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या नहीं?

Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल की कीमतों में कितनी कमी हुई है? क्या भारत में पेट्रोल सस्ता हुआ है या महंगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: हर दिन रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती होती है, कई बार तो दाम सामान्य ही रहते हैं। आज यानी 26 दिसंबर, मंगलवार को भी सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में संशोधन किया गया है, जिससे पता चला कि कहीं पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है तो कहीं बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या नहीं? आइए जानते हैं।

कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल!

भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुए हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, राजस्थान में डीजल के दाम 46 पैसे और पेट्रोल के दाम 51 पैसे कम हुए हैं। जबकि, हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम 31 पैसे और पेट्रोल 33 पैसे बढ़े हैं। तमिलनाडु,केरल, त्रिपुरा, हरियाणा और गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई है।उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पंजाब में ईंधन की कीमत बढ़ी है।

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 96.72 90.08
मुंबई 106.03 94.27
कोलकाता 106.31 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
नोएडा 96.79 89.96
लखनऊ 96.36 89.56
पटना 107.30 94.09
गाजियाबाद 96.67 89.84

कैसे चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल की नई कीमत?

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत का पता करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन तरीका या फिर ऑफलाइन तरीका अपना सकते हैं। इसके रेट डेली फ्यूल कंपनियों द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाता है। अगर ऊपर बताए गए राज्यों में आपका राज्य नहीं है तो आप SMS से भी पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता कर सकते हैं।

विज्ञापन

SMS से कैसे पता करें पेट्रोल-डीजल के नए रेट?

  1. इंडियन ऑयल- यहां के तेल का दाम देखने के लिए 9224992249 नंबर पर RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर मैसेज में भेज दें।
  2. भारत पेट्रोलियम- RSP और अपने शहर का पिन कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज कर दें।
  3. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड- HPPrice और अपने शहर का पिन कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज कर दें।

ये भी पढ़ें- New Year से पहले 389 दिनों का रिचार्ज प्लान लॉन्च

ये भी पढ़ें- Delhi Metro में Digital Locker को कैसे बुक करें?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola