Petrol Diesel Price Today 25 September 2024: आमतौर पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे संशोधित होती हैं, जिसके बाद नए रेट को जारी किया जाता है। भारत में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी), भारत पेट्रोलियम, रिलायंस और आईजीएल जैसी लोकप्रिय ईंधन कंपनियां हैं और देशभर में इनके सबसे ज्यादा ईंधन स्टेशन हैं। बात करें आज यानी 25 सितंबर 2024 की तो राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के रेट नहीं बदल रहे हैं, लेकिन राज्य स्तर पर विभिन्न टैक्स के कारण कीमतों में फर्क हो जाता है। आइए जानते हैं आपके राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है?

देश के 5 महानगरों में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत

  1. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है।
  2. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये है।
  5. बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 102.84 रुपये है।

देश के 5 महानगरों में प्रति लीटर डीजल की कीमत

  1. देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
  2. आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।
  3. कोलकाता में डीजल की कीमत 91.76 रुपये है।
  4. चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।
  5. बेंगलुरु डीजल की कीमत 88.95 रुपये है।

आपके राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत?

राज्य पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
असम 97.14 89.38
बिहार 105.18 92.04
चंडीगढ़ 94.24 82.4
छत्तीसगढ़ 100.39 93.33
दादरा और नगर हवेली 92.51 88
दमन और दीव 92.32 87.81
दिल्ली 94.72 87.62
गोवा 96.52 88.29
गुजरात 94.71 90.39
हरियाणा 94.24 82.4
हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93
जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61
झारखंड 97.81 92.56
कर्नाटक 102.86 88.94
केरल 107.56 96.43
मध्य प्रदेश 106.47 91.84
महाराष्ट्र 103.44 89.97
मणिपुर 99.13 85.21
मेघालय 96.34 87.11
मिजोरम 93.93 80.46
नागालैंड 97.7 88.81
ओडिशा 101.06 92.64
पुडुचेरी 94.34 84.55
पंजाब 94.24 82.4
राजस्थान 104.88 90.36
सिक्किम 101.5 88.8
तमिलनाडु 100.75 92.34
तेलंगाना 107.41 95.65
त्रिपुरा 97.47 86.5
उत्तर प्रदेश 94.56 87.66
उत्तराखंड 93.45 88.32
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

हर दिन अपडेट होते हैं Fuel Price

आपको जानकारी के लिए बता दें कि देश में हर पेट्रोल और डीजल की कीमत को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। भारतीय तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत का संशोधन किया जाता है जिसके बाद लेटेस्ट रेट को जारी किया जाता है। ऐसा साल 2017 से लगातार होता आ रहा है।

कैसे चेक करें फ्यूल रेट?

भारतीय ऑयल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से आप पेट्रोल और डीजल के रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भारतीय तेल कंपनियों के SMS नंबर पर मैसेज करके भी अपने शहर के ईंधन रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर SMS करना होगा। भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों भी ऐसा ही SMS 9223112222 पर करना है। जबकि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPrice <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर SMS करना है।