Petrol Diesel Price Today 23 February 2024: लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्दी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए जाते हैं। हालांकि, अलग-अलग टैक्स लगने के कारण सभी शहरों में ईंधन के दाम भी अलग-अलग होते हैं।
अगर आप आज अपने गाड़ी की टंकी को फुल करवाने की सोच रहे हैं तो एक बार घर से बाहर निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल के नए रेट जरूर चेक कर लीजिए। महानगरों के अलावा अन्य शहरों में 23 फरवरी, शुक्रवार को ईंधन की कीमत क्या है? आइए जानते हैं।
देश के महानगरों में ईंधन की कीमत
| शहर | पेट्रोल के नए रेट | डीजल के नए रेट |
| दिल्ली | 96.72 रुपये | 89.62 रुपये |
| मुंबई | 106.31 रुपये | 94.24 रुपये |
| कोलकाता | 106.03 रुपये | 92.76 रुपये |
| चेन्नई | 102.74 रुपये | 94.66 रुपये |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की नए रेट
| शहर | पेट्रोल के नए रेट | डीजल के नए रेट |
| नोएडा | 96.65 | 89.76 |
| गाजियाबाद | 96.58 | 89.75 |
| गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
| लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
| आगरा | 96.63 | 89.57 |
| मथुरा | 96.35 | 89.61 |
| मेरठ | 96.31 | 89.64 |
| जयपुर | 108.48 | 93.69 |
| प्रयागराज | 97.17 | 90.64 |
| वाराणसी | 96.89 | 90.64 |
| अयोध्या | 97.03 | 90.22 |
| कानपुर | 96.71 | 90.13 |
| पटना | 107.24 | 94.32 |
कैसे और कहां से चेक करें पेट्रोल-डीजल की नई कीमत
आप अपने मोबाइल फोन से ही पेट्रोल और डीजल की नई कीमत देख सकते हैं। घर से बाहर जा रहे हैं तो बस ऑयल कंपनी के वेबसाइट पर चले जाएं और वहां से ईंधन के नए रेट चेक कर लें। आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर ईंधन की कीमत देखी जा सकती है।
आप चाहें तो SMS भेजकर भी फ्यूल का नया रेट चेक कर सकते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर बस आपको अपने शहर का नाम और HP लिखकर मैसेज भेजना होगा। इंडियन ऑयल के 9222201122 नंबर पर भी मैसेज करके आप ईंधन के नए रेट का पता कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर भी मैसेज भेजकर रेट देख सकते हैं। दोनों कंपनी के पास आपको मैसेज भेजने के लिए RSP और शहर का पिन कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा।
ईंधन की कीमत लगातार स्थिर
साल 2022 के मई महीने में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुए थे। हालांकि, इसके बाद से कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है और ईंधन की कीमत स्थिर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- PayTm FASTag को बंद करने की बजाए करा सकते हैं Port
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
2 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
3 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
3 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
5 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
7 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
7 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
8 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
9 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines