Petrol Diesel Price Today 21 September 2024: गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। आज यानी 21 सितंबर, शनिवार को कारोबार बाजार में ब्रेंट क्रूड 74.49 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 71.92 डॉलर प्रति बैरल है। जबकि, भारतीय सरकारी तेल कंपनियों की बात करें तो सभी महानगरों में ईंधन के रेट स्थिर हैं। हर सुबह 6 बजे भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मार्केट में कच्चे तेल के आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट तय किए जाते हैं। आइए जान लेते हैं कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है।
महानगरों में प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के रेट
नई दिल्ली: पेट्रोल के रेट 94.72 रुपये और डीजल के रेट 87.62 रुपये
मुंबई: पेट्रोल के रेट 103.44 रुपये और डीजल के रेट 89.97 रुपये
कोलकाता: पेट्रोल के रेट 104.95 रुपये और डीजल के रेट 91.76 रुपये
चेन्नई: पेट्रोल के रेट 100.75 रुपये और डीजल के रेट 92.34 रुपये
भारतीय तेल कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट, ऐप या उनके SMS नंबर से भी आप पेट्रोल और डीजल की नई कीमत चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड" लिखकर 92249 92249 पर SMS करें। भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड" लिखकर 9223112222 पर SMS करें। जबकि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPrice <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड" लिखकर 9222201122 पर SMS करना है।
ये भी पढ़ें- गरेना फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट रिडीम कोड्स यहां देखें