Petrol Diesel Price Today 20 September 2024: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम के आधार पर भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट तय किए जाते हैं। भारतीय तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर कीमतों की समीक्षा करती है, जिसके बाद ईंधन के रेट तय करती है। आज यानी 20 सितंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है? आइए जान लेते हैं।
चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत?
नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर
अन्य शहरों में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल के रेट
देहरादून: पेट्रोल की कीमत 93.45 रुपये, डीजल की कीमत 88.32 रुपये
गाजियाबाद: पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये, डीजल की कीमत 87.75 रुपये
नागपुर: पेट्रोल की कीमत 103.96 रुपये, डीजल की कीमत 90.52 रुपये
सूरत: पेट्रोल की कीमत 94.31 रुपये, डीजल की कीमत 90.00 रुपये
रायपुर: पेट्रोल की कीमत 100.39 रुपये, डीजल की कीमत 93.33 रुपये
जयपुर: पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपये, डीजल की कीमत 90.36 रुपये
आगरा: पेट्रोल की कीमत 94.70 रुपये, डीजल की कीमत 87.79 रुपये
अपने फोन की मदद से आप पेट्रोल और डीजल के रेट घर बैठे चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को 9224992249 नंबर पर RSP कोड और अपने शहर का पिन कोड एंटर कर मैसेज सेंड करना होगा। ठीक ऐसा मैसेज भारत पेट्रोलियम के ग्राहक 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। जबकि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को 9222201122 नंबर पर HPPrice स्पेस और अपने शहर का पिन कोड SMS करना होगा। इस तरह से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक ईंधन के रेट SMS से चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 16; Big Basket से E-Commerce को चुनौती