Petrol Diesel Price Today in Hindi: हाल ही में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। जबकि, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत घटी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा था, लेकिन आज यानी 15 दिसंबर 2023 को पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate Today) कम हो गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी भी है और कुछ राज्यों में इनके दाम समान हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के नए रेट की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमत कम (Fuel New Price) दर्ज हुई है।
ये भी पढ़ें- CNG Price Hike: बढ़े सीएनजी के दाम! जानें अपने शहर के नए रेट
यहां नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव
पिछले काफी महीनों से भारत के महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वो बात अलग है कि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आइए आपको महानगरों समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल (Petrol Rate Today) और डीजल (Diesel Rate Today) के नए रेट बताते हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- Delhi- पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
- Chennai- पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
- Kolkata- पेट्रोल के दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
- Mumbai- पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें- PNB ग्राहक जल्दी निपटाएं ये काम, वरना बैंक खाता हो जाएगा बंद
यहां सस्ता हुआ पेट्रोल
- महाराष्ट्र में पेट्रोल के नए दाम 106.36 रुपये प्रति लीटर है।
- राजस्थान में पेट्रोल के नए दाम 108.14 रुपये प्रति लीटर है।
- छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के नए दाम 103.008 रुपये प्रति लीटर है।
- हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल के नए दाम 95.07 रुपये प्रति लीटर है।
- तेलंगाना में पेट्रोल के नए दाम 111.32 रुपये प्रति लीटर है।
- उत्तर प्रदेश में पेट्रोल के नए दाम 96.63 रुपये प्रति लीटर है।
- असम में पेट्रोल के नए दाम 98.36 रुपये प्रति लीटर है।
- झारखंड में पेट्रोल के नए दाम 99.95 रुपये प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें- बिना आधार नंबर के e-Aadhaar होगा डाउनलोड
यहां सस्ता हुआ डीजल
- राजस्थान में डीजल के नए दाम 93.41 रुपये प्रति लीटर है।
- महाराष्ट्र में डीजल के नए दाम 92.88 रुपये प्रति लीटर है।
- छत्तीसगढ़ में डीजल के नए दाम 96.06 रुपये प्रति लीटर है।
- हिमाचल प्रदेश में डीजल के नए दाम 87.35 रुपये प्रति लीटर है।
- तेलंगाना में डीजल के नए दाम 99.36 रुपये प्रति लीटर है।
- असम में डीजल के नए दाम 90.66 रुपये प्रति लीटर है।
- उत्तर प्रदेश में डीजल के नए दाम 89.80 रुपये प्रति लीटर है।
- झारखंड में डीजल के नए दाम 94.74 रुपये प्रति लीटर है।
कैसे देख सकते हैं अपने शहर में तेल के नए दाम?
देश में कई प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां जैसे- इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम हैं। ये सभी फ्यूल कंपनियां अपने आधिकारिक वेबसाइट पर रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल के रेट को जारी करते हैं, जोकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार होते हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
21 mins agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
4 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
10 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
11 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
12 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines