हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: 15 अगस्त को जारी हुई पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें ईंधन के रेट

Petrol Diesel Price Today 15 August 2024: आज यानी 15 अगस्त को 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत को भारतीय तेल कंपनी द्वारा जारी कर दिया गया है, आइए ईंधन का लेटेस्ट रेट जानते हैं।

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 15 August 2024: 15 अगस्त को भारत आजाद हुआ था, इस अवसर पर हर साल लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय छुट्टी भी होती और आज आप अपने छुट्टी वाले दिन बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो पहले देख लें कि गाड़ी की टंकी में कितना फ्यूल है? इसके बाद ये जरूर जान लीजिए कि आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है? हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत भारतीय तेल कंपनियां जारी करती है और आज भी ईंधन के रेट जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन राज्य स्तर में विभिन्न टैक्स के कारण ईंधन की कीमत अलग अलग हो सकती है, आइए जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है?

महानगरों में पेट्रोल की कीमत? 

  1. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के रेट प्रति लीटर 94.72 रुपये है।
  2. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के रेट प्रति लीटर 104.21 रुपये है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल के रेट प्रति लीटर 104.95 रुपये है।
  4. चेन्नई पेट्रोल के रेट प्रति लीटर 100.75 रुपये है।
  5. बेंगलुरु पेट्रोल के रेट प्रति लीटर 102.84 रुपये है।

महानगरों में डीजल की कीमत? 

  1. दिल्ली डीजल की कीमत प्रति लीटर 87.62 रुपये है।
  2. मुंबई डीजल की कीमत प्रति लीटर 92.15 रुपये है।
  3. चेन्नई डीजल की कीमत प्रति लीटर 92.34 रुपये है।
  4. कोलकाता डीजल की कीमत प्रति लीटर 91.76 रुपये है।
  5. बेंगलुरु डीजल की कीमत प्रति लीटर 88.95 रुपये है।

ये भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga: सरकार दे रही है तिरंगा, घर मंगवाने के लिए ये है प्रोसेस

क्या है आपके शहर में ईंधन के रेट?

शहर पेट्रोल के रेट डीजल के रेट
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.50 88.86
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 94.46 88.74
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.05 88.24
मथुरा 94.08 87.25
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.65 87.75
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 102.84  88.95
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

घर बैठे कैसे करें पेट्रोल-डीजल के रेट चेक?

पेट्रोल और डीजल के रेट आप मोबाइल ऐप और भारतीय तेल कंपनियों की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा तेल कंपनियों के फोन नंबर पर SMS भी करके रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी प्रसिद्ध भारतीय तेल कंपनियों के ऐप से रेट देख सकते हैं।

विज्ञापन

SMS से फ्यूल रेट पता करने के लिए भारत पेट्रोलियम कंपनी के 9223112222 नंबर पर RSP और शहर का पिन कोड मैसेज करें इस तरह का SMS आप इंडियन ऑयल के 9222201122 नंबर पर कर सकते हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 9222201122 नंबर पर HP और अपने शहर का पिन कोड मैसेज करना है, जिसके बाद आपको अपने यहां के ईंधन रेट का पता चल सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2024: इन संदेशों के साथ दोस्तों और परिवार के लोगों को दें स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola