हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल डीजल! जानें अपने शहर में ईंधन के दाम

Petrol Diesel Price Today 13 January 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना बदलाव हुआ है? कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today 13 January 2024 in Hindi: पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है। 13 जनवरी, शनिवार सुबह WTI क्रूड में गिरावट देखने को मिली है। 77.41 प्रति बैरल पर ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड में 73.37 डॉलर प्रति बैरल है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी हो जाती है।

सभी भारतीय पेट्रोल कंपनी भी अपने प्लेटफॉर्म पर ईंधन के दामों (Petrol Diesel Rate Today) को जारी कर देती है। ईंधन की कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद जून 2017 से किया जाता है। आज यानी 13 जनवरी 2024 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमत क्या है आइए जानते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत क्या है?

शहर पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर) डीजल के दाम (प्रति लीटर)
 मुंबई  106.31 रुपये  94.24 रुपये
 दिल्ली  96.72 रुपये  90.08 रुपये
 कोलकाता  106.03 रुपये  92.76 रुपये
 चेन्नई  102.63 रुपये  94.24 रुपये

देश के अन्य राज्यों में ईंधन की नई कीमत

 शहर  पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर)  डीजल के दाम (प्रति लीटर)
 नोएडा  96.65 रुपये  89.76 रुपये
 गुरुग्राम  97.18 रुपये  90.05 रुपये
लखनऊ  96.47 रुपये  89.76 रुपये
 जयपुर    108.48 रुपये  93.69 रुपये
 पोर्ट ब्लेयर  84.10 रुपये  79.74 रुपये
 पटना  107.24 रुपये  94.32 रुपये
 गाजियाबाद  96.58 रुपये  89.75 रुपये

हर दिन अपडेट होता है पेट्रोल-डीजल का दाम

विज्ञापन

भारत में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की जाती है। इस दौरान ईंधन के दाम कम या ज्यादा भी हो सकते हैं। इसका कारण ईंधन की कीमत में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी जैसे टैक्स जुड़ते हैं जो कीमत में बदलाव कर सकते हैं।

मोबाइल फोन से देख सकेंगे ईंधन के नए दाम

इंडियन ऑयल के 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजकर ईंधन की कीमत देख सकते हैं। इसके लिए नंबर पर RSP और शहर का कोड लिखकर मैसेज भेज दें। इसके अलावा HPCL का जानने के लिए 9222201122 नंबर पर RSP और शहर कोड लिखकर सेंड करें। भारत पेट्रोलियम का जानने के लिए 9223112222 नंबर पर RSP और शहर कोड लिखकर मैसेज भेजें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola