हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Petrol Diesel Price Today: 1 मई को यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ईंधन के नए रेट?

Petrol Diesel Price Today 01 May 2024: आज यानी 1 मई 2024 मई को भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बल्कि अलग-अलग राज्य और शहरों में टैक्स के कारण ईंधन की कीमत कम ज्यादा होती रहती है।

विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 01 May 2024: आज यानी 1 मई 2024 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labor Day) और महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) है। हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी हो चुकी है। भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों का संशोधन कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑयल के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं और इसे रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं।

आज 1 मई, बुधवार को भी कंपनी ने ईंधन की नई कीमत को जारी कर दिया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है? इसके बारे में जान लेते हैं।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत?

  1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 87.62 रुपये है।
  2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.15 रुपये है।
  3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 90.76 रुपये है।
  4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.34 रुपये है।

कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये थी लेकिन आज इसे 94.56 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा। जबकि, डीजल की कीमत 87.76 रुपये की बजाय 87.66 रुपये हो गई है। प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। यहां पर प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 94.41 रुपये की बजाय 95.39 रुपये हो गई है। जबकि, डीजल की कीमत 88.58 रुपये की बजाए 88.56 रुपये हो गई है।

विज्ञापन

मथुरा में पेट्रोल की कीमत 94.19 रुपये की जगह 94.41 रुपये हो गई है। जबकि, डीजल की कीमत 87.19 रुपये की बजाय 87.44 रुपये हो गई है। आगरा में पेट्रोल की कीमत 94.32 रुपये की बजाय 94.47 रुपये और डीजल की कीमत 87.36 रुपये की बजाय 87.53 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें- Covishield Vaccine से नहीं है हर किसी को खतरा!

विज्ञापन

आपके शहर में ईंधन की नई कीमत?

शहर पेट्रोल के रेट (प्रति लीटर) डीजल के रेट (प्रति लीटर)
नोएडा 94.72 87.83
गुड़गांव 94.90 87.76
लखनऊ 94.56 87.66
कानपुर 94.50 88.86
प्रयागराज 95.39 88.56
आगरा 94.47 87.53
वाराणसी 95.07 87.76
मथुरा 94.41 87.19
मेरठ 94.34 87.38
गाजियाबाद 94.53 87.61
गोरखपुर 94.97 88.13
पटना 106.06 92.87
जयपुर 104.85 90.32
हैदराबाद 107.41 95.65
बेंगलुरु 99.84 85.93
भुवनेश्वर 101.06 92.64
चंडीगढ़ 94.64 82.40

कैसे पता करें ईंधन के नए रेट?

आप पेट्रोल और डीजल की नई कीमत का पता करने के लिए भारतीय तेल कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग ईंधन प्रोवाइडर कंपनी के नंबर पर मैसेज करके भी आप ईंधन के नए रेट का पता कर सकते हैं।इंडियन ऑयल के 9222201122 पर RSP और शहर का पिन कोड SMS करें। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक हैं तो 9222201122 नंबर पर आप HP और शहर का पिन कोड SMS करके ईंधन के रेट का पता कर सकते हैं। भारत पेट्रोलियम के 9223112222 पर RSP और शहर का पिन कोड आप SMS करके ईंधन के नए रेट का पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Flipkart पर सेल शुरू होने से पहले सस्ते में मिल रहा है AC

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola