Petrol-Diesel New Price in Punjab: पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। वैल्यू एडेड टैक्स बढ़ने के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया है। डीजल पर वैट 61 पैसे और पेट्रोल पर 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। मोहाली की बात करें तो यहां पेट्रोल की खुदरा कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 87.21 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी चंडीगढ़ के मुकाबले यहां तेल पहले ही महंगा है। अब वैट बढ़ने के बाद पेट्रोल 97.62 रुपये हो जाएगा। वहीं, डीजल के दाम 88.13 रुपये हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:सोती बच्ची को घर से उठा ले गए दरिंदे; रेप के बाद उतारा मौत के घाट…अब बिहार में दिल दहला देने वाला कांड
वहीं, अगर चंडीगढ़ की बात करें तो यहां पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल के दाम 82.40 रुपये प्रति लीटर हैं। पेट्रोल पंप मालिकों ने पंजाब की आप सरकार के फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार के फैसले से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। मान की सरकार आए ढाई साल हुए हैं। लेकिन सरकार इस दौरान 3 बार दाम बढ़ा चुकी है।
बैठक के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर सरकार ने वैट बढ़ाने का फैसला लिया है। ईंधन पर वैट बढ़ने से सरकार को राजस्व का फायदा होगा। डीजल से 395 करोड़ और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
यह भी पढ़ें:प्यार के जाल में फंसाता, आबरू और पैसे लूटता; 12 महिला सिपाहियों संग कर चुका कांड…ये थी वजह
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता मोंटी सहगल की प्रतिक्रिया सरकार के फैसले के बाद आई है। एसोसिएशन ने सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सीमावर्ती इलाकों में पड़ते पेट्रोल पंपों की डीजल की बिक्री प्रभावित होगी। पड़ोसी राज्यों में पंजाब से तेल सस्ता है। यहां के लोग वहां जाकर पेट्रोल की खरीद करेंगे।
संबंधित खबरें
IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
13 mins agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
46 mins agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
9 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
10 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
12 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
13 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
14 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
16 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines