हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फरवरी से पर्सनल लोन लेना पड़ेगा महंगा, RBI ने किए नियमों में यह नए बदलाव

Personal Loans latest update: पर्सनल लोन पर फरवरी के बाद ब्याज दर बढ़ने वाली है। 29 फरवरी से RBI के नए नियम लागू होंगे।

विज्ञापन
personal loans

Personal Loans latest update: फरवरी से पर्सनल लोन लेना महंगा होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कंज्यूमर क्रेडिट पर रिस्क वेट 100% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। जिससे सभी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) का जोखिम बढ़ेगा। इसके परिणामस्वरूप अनसिक्योर्ड ऋण देने की लागत बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार सभी स्टेक होल्डरों को RBI के इस नए नियम को  29 फरवरी 2024 से अपने सभी अनसिक्योर्ड लोन में लागू करना है। NBFC आगे यह भार लोन लेने वाले लोगों पर ब्याजदर बढ़ाकर डालेगी।

लोन की दरों में आएगा बदलाव

बदलाव के बाद अब आरबीआई द्वारा रेगुलेटेड ऋणदाताओं (Lenders) को उनके द्वारा उधार दी गई लोन अमाउंट के आधार पर पूंजी का एक निश्चित अनुपात बनाए रखना आवश्यक हो जाएगा। जानकारों ने स्पष्ट किया कि इससे लोन देने वालों का जोखिम भार बढ़ेगा। इसके अलावा ऋणदाताओं को अब जोखिम वाले ऋणों के लिए हाई कैपिटल रिजर्व बनाए रखना अनिवार्य हो जाएगा। जिससे लोन की दरों में बदलाव आएगा।

100 रुपये लोन देने पर पैसे डूबने का जोखिम होगा 125 रुपये 

जानकारों के अनुसार पहले 100 रुपये लोन देने पर लोन देने वालों के लिए पैसे डूबने का जोखिम 100 रुपये रहता था। लेकिन नए नियमों के बाद अब यह रिस्क 125 रुपये हो जाएगा। जिससे ऋणदाता ब्याज दर बढ़ाएंगे। अनुमान है कि जिस लोन पर पहले 9 फीसदी ब्याजदर था अब वह 11 फीसदी तक हो सकता है। इसी तरह अब क्रेडिट कार्ड देने वाले कमर्शियल बैंक का जोखिम अब 150 % तक हो जाएगा जो पहले 125% फीसदी था।

विज्ञापन

ऋणदाता को अधिक लोन देने के लिए मार्केट से ज्यादा फंड उठाने पड़ेंगे

ऐसे में यह 25 फीसदी रिस्क बढ़ने का भार आम जनता पर ही पड़ेगा। जानकारों की मानें तो अब ऋणदाता को अधिक लोन देने के लिए मार्केट से ज्यादा फंड उठाने पड़ेंगे। जब सभी ऋणदाता बाजार में ऐसा करेंगे तो बाजार में नए फंडों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे जाहिर है अब इन्हें लेना उनके लिए महंगा पड़ने वाला है। इसके नतीजे अनुसार ऋणदाता अपना यह बोझ आगे लोन लेने वाले लोगों पर डालेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola