Personal Loan लेने की है तैयारी? ये Bank ऑफर कर रहे बेस्ट Interest Rates

Best Personal Loan Options: अगर आप पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं, तो इस स्टोरी में ऐसे कुछ बैंकों की जानकारी दी गई है जो आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं।

Personal loan

Personal loan

Personal Loan Update: ऐसी स्थिति में जब तत्काल पैसों की जरूरत हो और कहीं से इंतजाम नहीं हो पा रहा हो तो पर्सनल लोन एक विकल्प रहता है। लोन लेने का फैसला करने के बाद सही बैंक की तलाश शुरू होती है। सही से मतलब ऐसा बैंक जो दूसरों से कम ब्याज दर पर लोन दे और ज्यादा कागजी कार्रवाई भी न कराये। आकर्षक ब्याज दर वाले बैंक को खोजने के लिए आपको सभी बैंकों के चक्कर लगाने पड़ेंगे या ऑनलाइन उनकी जानकारी खंगालनी पड़ेगी। चलिए, आपकी इस भागदौड़ को हम कुछ कम कर देते हैं।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

अपनी इस स्टोरी में हम कुछ ऐसे बैंकों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी पर्सनल लोन ब्याज दरें आकर्षक हैं। हालांकि, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि बैंक समय-समय पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसके साथ ही बैंक द्वारा लगाई जाने वाली ब्याज दरें लोन अमाउंट, क्रेडिट स्कोर और लोन रीपेमेंट अवधि जैसी कई बातों पर भी निर्भर करती हैं।

विज्ञापन

HDFC और ICICI Bank

HDFC बैंक आपके प्रोफाइल के आधार पर 10.85% से 24% के बीच ब्याज लेता है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, लोन के लिए 6500 रुपये प्रोसेसिंग फीस +GST का भुगतान करना होगा। इसी तरह, आईसीआईसीआई बैंक में पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.85 प्रतिशत से 16.25 प्रतिशत के बीच हैं। बैंक लोन अमाउंट पर 2% तक प्रोसेसिंग फीस लेता है।

विज्ञापन

Kotak और SBI

कोटक महिंद्रा बैंक से यदि आप पर्सनल लोन लेते हैं, जो 10.99% से 16.99% की दर से ब्याज देना होगा। आपको लोन अमाउंट के 5 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस और GST का भुगतान भी करना होगा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ब्याज दरें 11.45 से 14.60 प्रतिशत हैं। इस सरकारी बैंक में 31 जनवरी, 2025 कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है।

Federal और BOI

इसी तरह, फेडरल बैंक 11.49 से 14.49% की दर से पर्सनल लोन पर ब्याज लेता है। एक्सिस बैंक में ब्याज दरें 10.49 से 22.50% है। बैंक लोन अमाउंट के 2 प्रतिशत के बराबर प्रोसेसिंग फीस लेता है। जबकि बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की वेबसाइट के अनुसार, पर्सनल लोन की ब्याज दर 10.85% से शुरू होती है। हालांकि, क्रेडिट स्कोर के आधार पर इसमें बदलाव भी संभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ