Pension Plan : आज के समय में पेंशन प्लान को सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी माना गया है। दरअसल, हर किसी व्यक्ति की इच्छा होती है कि रिटायरमेंट के बाद उनका जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे और उन्हें अपने दैनिक खर्च के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।
बुढ़ापे की लाठी है पेंशन
इसके लिए ज्यादातर नौकरी पेशा लोग शुरुआत से ही पेंशन समेत अन्य फंड में निवेश करना भी शुरू कर देते हैं। लोगों की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में देखते हुए भारत सरकार समेत कई निजी वित्तीय कंपनियां भी कई तरह की पॉलिसी चला रही और ये पॉलिसी लोगों के बुढ़ापे की लाठी भी बन रही है।
उम्र बढ़ने से साथ बढ़ने लगती है प्रीमियम की राशि
दरअसल पेंशन प्लान एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसके लिए अमूमन लोग 40 साल की उम्र के आसपास से ही निवेश यानी इन्वेस्टमेंट शुरू कर देते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे उम्र ज्यादा होने लगती है, लोगों के निवेश यानी प्रीमियस की राशि भी बढ़ने लगती है।
ज्यादा उम्र में पेंशन प्लान लेना सही या गलत ?
मान लिया जाए कि अगर किसी व्यक्ति की उम्र 57 साल है और उसे रिटायरमेंट पर 25,000 रुपये मासिक पेंशन की जरूरत है तो उन्हें निवेश पेंशन स्कीम में निवेश करना चाहिए या नहीं। अगर हां तो उन्हें पेंशन स्कीम में कितना निवेश करना होगा। वहीं न होने की स्थिति में ऐसे लोगों के पास क्या विकल्प बचता है?
25,000 मासिक पेंशन के लिए निवेश की राशि
अगर किसी व्यक्ति की उम्र 57 साल के करीब है तो उन्हें पेंशन स्कीम में सिर्फ 3 साल तक का ही निवेश का मौका मिलता है। अमूमन तमाम पेंशन स्कीम में 60 साल की उम्र से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाता है।
एक कैलकुलेशन के मुताबिक अगर आपको 25,000 रुपये प्रति महीना पेंशन चाहिए तो 60 साल की उम्र यानी मैच्योरिटी के समय पर आपके एनपीएस समेत अन्य स्कीम में करीब-करीब 53 से 54 लाख रुपये तक जमा होना चाहिए। यानी आपको सालना 18 लाख या फिर मासिक 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा। आप वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक आधार पर निवेश का विकल्प चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें – रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं प्रति माह 2 लाख रुपये की इनकम ? NPS में करना होगा इतना निवेश
ऐसे लोगों के लिए पेंशन स्कीम में निवेश ठीक नहीं
वहीं निवेश और वित्तिय मामलों के जानकारों का कहना है कि 57 साल की उम्र में किसी भी व्यक्ति को पेंशन के लिए पेंशन स्कीम में निवेश नहीं करना चाहिए है। इन लोगों का कहना है कि 57 साल की उम्र में पेंशन के लिए अत्यधिक जोखिम उठाना ठीक नहीं होगा। ऐसे लोगों के लिए ज्यादा जोखिम उठाने की बजाय म्यूच्यूअल फंड या फिर SIP में निवेश करना चाहिए, क्योंकि यह कम जोखिम भरा साबित हो सकता है। साथ ही ऐसे लोगों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पोस्ट ऑफिस MIS में निवेश करना सही विकल्प साबित हो सकता है।
तमाम जानकारों के मुताबिक 57 साल की उम्र में अपनी कमाई के सभी पैसों को निवेश करके जोखिम नहीं लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Pension Plan: अब बुढ़ापे की नो टेंशन, इस पॉलिसी में करें निवेश और जीवनभर पाएं पेंशन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
32 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
45 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
5 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
5 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines