Penny Stocks under 10 Rupees: कम लागत में बड़ा मुनाफा कमाने की चाह रखने वाले अक्सर पेनी स्टॉक्स का रुख करते हैं। इन शेयरों का दाम कम होता है, लेकिन मुनाफे की संभावना ज्यादा। कई ऐसे निवेशक हैं, जो केवल पेनी स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म के लिए दांव लगाते हैं और प्रॉफिट कमाकर निकल जाते हैं। शेयर बाजार में कई ऐसी छोटी कंपनियां हैं, जिनके शेयर बड़ा धमाल मचा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 छोटे लेकिन धमाकेदार शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Bridge Securities
यह एक इन्वेस्टमेंट कंपनी है, जो स्टॉक्स और बांड्स आदि में डील करती है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों के चेहरे पर खूब चमक बिखेरी है। आज यानी 21 नवम्बर के गिरावट वाले बाजार में भी यह शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल, 5.95 रुपए की कीमत पर मिल रहा ये शेयर पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ही 13.98% का तगड़ा रिटर्न दे चुका है। बीते छह महीनों में इसमें 162.83%, इस साल अब तक 266.67% और पिछले एक साल में 306.85% की तेजी आई है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पर दांव लगाने वालों को कितना मुनाफा हुआ होगा।
GTL Infrastructure
यह एक टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनी है। 2004 में अस्तित्व में आई इस कंपनी का शेयर इस समय करीब 2 रुपए के भाव पर मिल रहा है। इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयर ने इस साल अब तक 49.63% का रिटर्न दिया है। जबकि बीते एक साल में इसमें 83.64% की उछाल देखने को मिली है। सीधे शब्दों में कहें तो यदि एक साल पहले आपने इस कंपनी में पैसा लगाया होता, तो आज आप मालामाल हो गए होते। इसका 52 वीक का हाई लेवल 4.33 रुपए है, इस लिहाज से देखें तो अभी भी इसमें गुंजाइश बाकी है।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: अब आयकर भरने में देरी होने पर कर सकेंगे ये काम
Sarveshwar Foods
फूड मार्केट से जुड़ी इस स्मॉल कैप कंपनी के शेयरों में आज भले ही गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन इसने अपने प्रदर्शन से निवेशकों को खुश होने की कई मौके दिए हैं। 8.83 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक (YTD) 50.94% का शानदार रिटर्न दे चुका है। बीते एक साल की बात करें तो यह आंकड़ा 85.89% रहा है। 21 नवंबर 2023 को यह शेयर 4 रुपए 75 पैसे के भाव पर मिल रहा था और आज 9 रुपए का आंकड़ा छूने को बेताब है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 15.55 रुपए है।
Franklin Industries
कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग सेवाएं प्रदान करने वाली इस कंपनी का शेयर भी आज ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है। चार प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ इसने 2.23 रुपए का आंकड़ा छू लिया है। बीते एक महीने में इसने 17.99% की बढ़त हासिल की है और पिछले 1 साल में अपने निवेशकों को 90.60% का रिटर्न दिया है। 21 नवंबर, 2023 को इसकी कीमत 1.17 रुपए थी। हालांकि, यह अभी भी अपने 52 वीक के हाई लेवल 4.13 रुपए से कम की कीमत पर मिल रहा है।
Cubical Financial Services
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली यह कंपनी शेयर बाजार में निवेशकों के बीच चर्चा का विषय रही है। 2.45 रुपए के भाव वाला ये शेयर बीते 1 महीने में ही अपने निवेशकों को 13.95% का रिटर्न दे चुका है। यह आंकड़ा इस साल अब तक 58.06% और पिछले 1 साल में 76.26% रहा है। इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 2.85 रुपए है, जिसके यह बेहद करीब पहुंचने वाला है।
ये भी पढ़ें- पर्सनल लोन के लिए करना चाहते है अप्लाई, तो इन बातों का रखें ख्याल
क्या होते हैं Penny Stocks?
पेनी स्टॉक आमतौर पर छोटी कंपनियों से जुड़े होते हैं जिनमें अपेक्षाकृत लिक्विडिटी की कमी होती है। इन शेयरों की कीमत बेहद कम होती है, इसलिए यह लोगों को आकर्षित करते हैं । हालांकि, इनमें जोखिम अपेक्षाकृत अधिक होता है। इसलिए इनमें सोच-समझकर और पर्याप्त रिसर्च के बाद ही निवेश करना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
1 hr agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
2 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
5 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
6 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
9 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines