Paytm Payments Bank की होने वाली है वापसी? Vijay Shekhar Sharma ने कही बड़ी बात

Paytm Payments Bank: पिछले साल रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिबंध लगाए थे, जिसके चलते Paytm के शेयरों में भी बड़ी गिरावट आई थी।

Vijay Shekhar Sharma Addressing An Event

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा (एएनआई)

Vijay Shekhar Sharma: क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक की वापसी होने वाली है? पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा के बयान से तो यही लगता है कि वह Paytm बैंक की वापसी के लिए काम कर रहे हैं और आने वाले समय में इसे लेकर कोई बड़ा अपडेट दे सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, शर्मा को उम्मीद है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक फिर से कारोबार में वापस आएगा।

विज्ञापन

RBI ने की थी कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिबंध लगाए थे। RBI की इस करवाई से पेटीएम को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा था। प्रतिबंधों के कारण विजय शेखर शर्मा को बैंक को फिनटेक कंपनी से दूर रखना पड़ा और नई पार्टनरशिप करनी पड़ीं। शर्मा के पास बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है और बाकी हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास है।

विज्ञापन

हमने सीख लिया सबक

विजय शेखर शर्मा ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा कि जहां तक पेटीएम बैंक का सवाल है, तो हमने सबक सीख लिए हैं और कारोबार के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव किया है। लिहाजा, हम इस मुद्दे को जल्द सुलझा सकते हैं। बता दें कि पिछले साल शर्मा ने बैंक के लिए एक नया सीईओ नियुक्त किया था और एक नया बैंकिंग ऐप भी लॉन्च किया था।

विज्ञापन

बेहतर नतीजों की उम्मीद

पेटीएम का दिसंबर तिमाही में घाटा कम होकर 208 करोड़ रुपये रहा है, एक साल पहले की समान तिमाही में यह 219.8 करोड़ था। विजय शेखर शर्मा का कहना है कि अगली तिमाही में Paytm के नतीजे और बेहतर होंगे। उल्लेखनीय है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

विज्ञापन

विदेशी बाजार पर नजर

पेटीएम अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी प्रवेश की कोशिश कर रहा है। उसने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और सिंगापुर में पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज की तीन विदेशी सहायक कंपनियों की स्थापना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ