90 घंटे काम पर अब आया Adar Poonawalla का बयान, कही ये बड़ी बात

Work-Life Balance: अदार पूनावाला का कहना है कि जरूरत पड़ने पर देर तक काम किया जा सकता है, संडे को भी काम करना पड़ता है, लेकिन ऐसा हर रोज नहीं हो सकता।

Adar Poonawalla
विज्ञापन

Serum Institute of India CEO: जब से लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम ने कर्मचारियों को 90-घंटे काम की सलाह दी है, इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। अब तक कई दिग्गजों ने कामकाजी घंटों पर अपने विचार साझा किए हैं और अधिकांश की सोच सुब्रह्मण्यम से बिल्कुल जुदा है। अब इस फेहरिस्त में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का नाम भी जुड़ गया है।

हर रोज संभव नहीं

अदार पूनावाला ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 के दौरान इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कोई भी इंसान 8-9 घंटे से ज्यादा प्रोडक्टिव नहीं हो सकता। कभी-कभी ज्यादा काम करना पड़ता है, जैसे सप्ताह में 70 या 90 घंटे। यह ठीक है। मैं भी करता हूं, मेरे कर्मचारी भी करते हैं। लेकिन आप हर रोज ऐसा नहीं कर सकते।

विज्ञापन

16 घंटे भी किया काम

अदार पूनावाला ने आगे कहा कि मैं रोज कम से कम 8 घंटे काम करता हूं। यदि जरूरत पड़ती है, तो वीकेंड पर भी काम करना पड़ता है। लेकिन ऐसा हर रोज नहीं हो सकता। कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं स्कीइंग करता हूं या कुछ और करता हूं। यह सब दिन पर निर्भर करता है। कोरोना महामारी के अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए पूनावाला ने कहा कि उस समय मैंने 16 घंटे भी काम किया था।

विज्ञापन

क्वालिटी पर फोकस

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मैं रात 11 बजे घर पहुंचता था। यह सब आपके काम और हालात पर निर्भर करता है। यदि आप अपना व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं, तो कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल काम के घंटों गिनने के बजाए रणनीतिक और गुणवत्तापूर्ण काम के महत्व पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई बहस

हाल ही में, L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम ने कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम की सलाह दी थी। उन्होंने संडे को कर्मचारियों से काम न करवा पाने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा था कि उन्हें रविवार घर पर नहीं बिताना चाहिए। संडे को काम की वकालत करते हुए सुब्रह्मण्यम यहां तक बोल गए थे कि आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं और आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक निहार सकती है। इसके बाद से इस विषय पर बहस छिड़ी हुई है।

विज्ञापन

ऐसे मिला था जवाब

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सुब्रह्मण्यम की सलाह के जवाब में कहा था कि काम की क्वालिटी ज्‍यादा मायने रखती है न कि क्वांटिटी। उन्होंने L&T के चेयरमैन पर तंज कसते हुए कहा था कि मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं X पर इसलिए नहीं हूं क्योंकि मैं अकेला हूं। मेरी वाइफ बहुत अच्‍छी हैं, मुझे उन्हें न‍िहारते रहना अच्छा लगता है। इसके बाद अदार पूनावाला ने लिखा था, हां आनंद महिंद्रा, मेरी वाइफ नताशा पूनावाला भी मुझे शानदार मानती हैं, उन्हें रविवार को मुझे घूरना अच्छा लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ