Paytm UPI ID Change: जाने-माने ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम ने अपने कस्टमर्स को बड़ा तोहफा दिया है। NPCI द्वारा Paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communications को अपने कस्टमर्स को UPI Payments के लिए नए बैंकों में ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में NPCI ने ओसीएल को मल्टी-बैंक मॉडल के अंदर TPAP के तौर पट काम करने के लिए अधिकृत किया था। इस मंजूरी के साथ पेटीएम अब पार्टनर बैंकों के साथ मिलकर यूपीआई सर्विस देने लगेगा। कंपनी द्वारा पेटीएम यूपीआई हैंडल वाले यूजर्स को इन बैंकों में ट्रांसफर करने का प्रोसेस शुरू किया जा चुका है। हालांकि, कुछ यूजर्स को पहले से ही इससे जुड़ा अलर्ट मिलना शुरू हो गया है।
कैसे एक्टिवेट करें नई यूपीआई आईडी?
- अपने मोबाइल फोन में Paytm UPI मोबाइल पेमेंट ऐप इंस्टॉल कर लें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें। अगर आप डुअल सिम फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर से जुड़े सिम स्लॉट को चुनें।
- अपने डिवाइस से एक एसएमएस भेजकर मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- दी गई लिस्ट में से अपना बैंक चुनें और यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से से मेल खाता हो। फिर आपके बैंक खाते की डिटेल्स रिट्रीव हो जाएंगी।
- अगर आप पहली बार बैंक को लिंक कर रहे हैं, तो एक यूपीआई पिन बना लें। इसके लिए आपको अपने डेबिट कार्ड की डिटेल्स पता होनी चाहिए।
- इस तरह आपका बैंक अकाउंट आसानी से UPI के माध्यम से लिंक हो जाएगा और अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: RBI के इस फैसले से PayU की बल्ले-बल्ले, कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा
संबंधित खबरें
जिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
2 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
3 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
4 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
5 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
6 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
6 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
7 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines