Paytm Share: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को गुरुवार को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, पेटीएम में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली सॉफ्टबैंक ने गुरुवार को कहा कि वह 29.5 मिलियन शेयरों को बेच रहा है। अब ब्लॉक डील की खबर से पेटीएम को यह झटका लगा है।
सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर पेटीएम का शेयर गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 9.31 फीसदी की गिरावट के साथ 545.45 रुपये पर कारोबार करता देखा गया। बुधवार को शेयर 601.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था।
अभी पढ़ें – Gold Price Today,17th November: सातवें आसमान से गिरा सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
पेमेंट कंपनी अब अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 510.05 रुपये के करीब कारोबार कर रही है। यह हाल स्टॉक का 12 मई, 2022 को दर्ज किया गया था। बता दें कि सॉफ्टबैंक ने गुरुवार को एक ही ब्लॉक डील में विजय शेखर शर्मा-हेल्ड कंपनी के शेयर बेचने की बात कही। कंपनी 29.5 मिलियन शेयर बेच रही है, जो पेटीएम में 4.5% हिस्सेदारी रखती है, जिससे 29 जुलाई के बाद से स्टॉक की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट आई।
सॉफ्टबैंक की अब कितनी रह जाएगी हिस्सेदारी?
30 सितंबर तक, SVF India Holdings के माध्यम से सॉफ्टबैंक की फिनटेक कंपनी में 17.45% हिस्सेदारी थी। बिक्री के बाद, हिस्सेदारी घटकर 12.9% रह जाने की संभावना है।
रिपोर्टों के मुताबिक, बोफा सिक्योरिटीज द्वारा प्रबंधित सौदे की कीमत सीमा 555-601 रुपये पर निर्धारित की गई थी, यह एनएसई पर बुधवार के बंद भाव 601.45 रुपये के मुकाबले 7.7% छूट पर कीमत के निचले सिरे पर थी। इस सौदे से सॉफ्टबैंक को 1,628.90 करोड़ रुपये या 20 करोड़ डॉलर मिलने की संभावना है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojna: देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए खुशखबरी, 13वीं किस्त का डेट आया सामने
IPO प्राइस से 72% नीचे शेयर
जापानी निवेशक ने पेटीएम में 1.6 बिलियन डॉलर का निवेश किया था और आईपीओ के दौरान 220-250 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे थे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पेटीएम स्टॉक, जो 2,150 रुपये पर जारी किया गया था, कंपनी में सॉफ्टबैंक के निवेश का कम हो जाना इसे अब मूल्य से 72% नीचे ले आया है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
28 mins agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 hr agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
3 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
5 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
7 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines