---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Gold Price Today,17th November: सातवें आसमान से गिरा सोना, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट

Gold Price Today: पिछले 8 दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आज सोना 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 1294 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद सोना गिरकर […]

---खबर नीचे जारी है---

Gold Price Today: पिछले 8 दिनों से सोने और चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आज सोना 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 1294 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद सोना गिरकर 52900 रुपये प्रति किलो और चांदी 61300 रुपये के करीब बिक रही है।

इस गिरावट के बाद शादी-ब्याह के सीजन में आपके पास सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18700 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।

अभी पढ़ें ATM Transaction Limit: एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और SBI, ICICI, HDFC और Axis बैंकों के चार्ज चेक करें

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (17 November) को सोना (Gold Price Update) 201 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52893 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 1294 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 53094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 1294 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 61300 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 687 रुपये महंगी होकर 62594 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना के साथ-साथ चांदी गिरावट के कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 138 रुपये की दर से सस्ता होकर 52,924 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 488 रुपये की बढ़त के साथ 61,509 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

ऑलटाइम हाई से सोना 3300 और चांदी 18600 रुपये मिल रहा है सस्ता

फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3307 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18680 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52952 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52681 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48450 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30942 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 8.91 डॉलर की गिरावट के साथ 1,765.10 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 21.23 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

अभी पढ़ें 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की फिर बढ़ेगी सैलरी, 8वें वेतन आयोग पर आया यह बड़ा अपडेट

---खबर नीचे जारी है---

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 62000

---खबर नीचे जारी है---

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 62000

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49500, 24ct Gold : Rs. 54000, Silver Price : Rs. 67200

---खबर नीचे जारी है---

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67200

बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 67200

---खबर नीचे जारी है---

मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 67200

अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 62000

---खबर नीचे जारी है---

सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48800, 24ct Gold : Rs. 53230, Silver Price : Rs. 62000

नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 62000

---खबर नीचे जारी है---

पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 62000

भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67200

---खबर नीचे जारी है---

चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000

भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50030, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 67,500

---खबर नीचे जारी है---

इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 50030, 24ct Gold : Rs. 52530, Silver Price : Rs. 68670

जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000

---खबर नीचे जारी है---

लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 53350, Silver Price : Rs. 62000

पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48780, 24ct Gold : Rs. 53210, Silver Price : Rs. 62000

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 17, 2022 03:04 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola