Paytm Share Price jumps details in hindi: Paytm के शेयर प्राइस में बुधवार को 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जिससे Paytm (One 97 Communications) का शेयर प्राइस बढ़कर 395 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया। जानकारों के अनुसार पेटीएम के शेयर प्राइस ने पिछले 4 दिन में लगातार बढ़ते हुए कुल 21% का उछाल दर्ज किया है। जो कंपनी और उसके निवेशकों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें इससे पहले आरबीआई ने अनियमितताएं बरतने के चलते 31 जनवरी 2024 को पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे पेटीएम की पैरेंटल कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के स्टॉक में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। इस आदेश को 29 फरवरी 2024 से लागू होना था। लेकिन अब इसमें संशोधन कर इसे 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है।
क्या आरबीआई के नए निर्देश से शेयर प्राइस में हुआ इजाफा ?
पिछले कुछ समय से घट रहे पेटीएम के शेयर प्राइस के अचानक इस तरह ऊपर जाने के कारणों का पता करें तो मार्केट एक्सपर्ट इसके पीछे आरबीआई की डेडलाइन को बढ़ाना एक प्रमुख कारण बताते हैं। दरअसल, आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) को एडिशन 15 दिन दिए हैं। जिसमें उसे अपनी जमा रकम को खत्म करने, क्रेडिट को जमा करने और टॉपअप करने का काम पूरा करना है।
15 मार्च के बाद यह होगा
जानकारी के अनुसार पेटीएम ने अपने नोडल खाते को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। जिससे व्यापारी पेटीएम क्यूआर कोड या कार्ड मशीन के जरिए डिजिटल पेमेंट ले सकते हैं। लेकिन यहां बता दें कि 15 मार्च के बाद ग्राहक अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में कोई रकम जमा नहीं कर सकते। पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा ने मैसेज जारी कर कहा है कि यूजर्स पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड सिस्टम 15 मार्च के बाद भी बिना बाधा यूज कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार ऐसी उम्मीद है कि पेटीएम के शेयरों में आने वाले समय में और सुधार देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें: बार-बार रिचार्ज करने से छुट्टी, अनलिमिटेड 5G इंटरनेट के साथ पूरे साल मिलेगा फ्री कॉलिंग का फायदा
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
2 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
2 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines