Paytm Payments Bank Shut Down : भारत के फिनटेक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक पेटीएम इस समय संकट का सामना कर रही है। इसकी बैंकिंग विंग पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) की सेवाएं आज यानी 15 मार्च से बंद हो जाएंगी। इसके पीछे का कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से इस पर लगाए गए प्रतिबंध हैं। आरबीआई का कहना है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है।
पेटीएम के जरिए डिजिटल पेमेंट्स करने वाले ग्राहकों को दूसरे बैंकिंग विकल्प अपनाने के लिए कहा गया है। नए सेटअप के तहत पेटीएम अब विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे बैंक से हाथ मिलाएगा। खैर, अब जब आज पेटीएम अपनी बैंकिंग सेवाएं बंद करने जा रहा है तो ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पेटीएम के यूजर्स अब इसकी किन सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे और कौन सी सेवाएं रोक दी जाएंगी। इस रिपोर्ट में जानिए ऐसे हर सवाल का जवाब।
इन सेवाओं पर आज से लग जाएगी रोक
1. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के कस्टमर अपने अकाउंट में पैसा नहीं जमा कर पाएंगे। हालांकि, वह पैसा निकाल सकेंगे और ट्रांसफर भी कर सकेंगे।
2. कस्टमर्स को पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में सैलरी क्रेडिट्स, डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर्स और सब्सिडी नहीं मिलेगी। लेकिन पार्टनर बैंक से उन्हें रिफंड्स, कैशबैक आदि मिलते रहेंगे।
3. यूजर्स अपने पेटीएम वॉलेट को टॉप-अप या वॉलेट से फंड ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। लेकिन, वॉलेट में मौजूद पैसे का इस्तेमाल बिल पेमेंट के लिए कर सकेंगे।
4. अगर आपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से फास्टैग लिया था तो अब आप इसे रीचार्ज नहीं कर पाएंगे। एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) भी पेटीएम बैंक से रीचार्ज नहीं हो पाएगा।
ये भी पढ़ें: PayTm FASTag की जगह यूज कर सकते हैं ये 5 ऑप्शन
5. यूपीआई के जरिए अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक से फंड ट्रांसफर करना संभव नहीं होगा।
6. ग्राहक सब्सक्रिप्शंस का पेमेंट करने के लिए पेटीएम बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन 15 मार्च से उन्हें अलग बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा।
ऐप नहीं हो रहा बंद, जारी रहेंगी ये सेवाएं
पेटीएम पेमेंट्स बैंक जरूर बंद होने जा रहा है लेकिन पेटीएम का ऐप 15 मार्च के बाद भी चलता रहेगा। अगर पेटीएम पेमेंट्स बैंक में आपका अकाउंट नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका बैंक खाता किसी दूसरे बैंक में है तो आप पेटीएम ऐप से यूपीआई सेवा का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। इसके अलावा पेटीएम क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन की सेवाएं भी चलती रहेंगी।
ये भी पढ़ें: लाखों Paytm यूजर्स के लिए बड़ी राहत, चार बड़े बैंकों से समझौता
ये भी पढ़ें: IRCTC का टिकट बुकिंग रिफंड पर बड़ा अपडेट, मिलेगा फायदा
ये भी पढ़ें: जानें, आखिर कितनी थी मुकेश अंबानी की दुल्हन की पहली सैलरी?
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines