Paytm Money Changes New CEO: पिछले कई दिनों से पेटीएम कंपनी सुर्खियों में बनी हुई है। अब कंपनी के Paytm Money को लेकर ताजा अपडेट आया है कि वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म का नया सीईओ चुना गया है। राकेश सिंह को वरुण श्रीधर की जगह सीईओ बनाया गया।
राकेश सिंह के कार्यकाल में कंपनी को हुआ प्रॉफिट
आपको बता दें कि सिंह की नियुक्ति के अलावा, पेटीएम मनी ने हाल ही में फरवरी में विपुल मेवाड़ा को अपने मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। वह पहले आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में डिप्टी सीएफओ थे। श्रीधर के कार्यकाल के दौरान पेटीएम मनी को काफी मुनाफा हुआ। यह ग्रो, ज़ेरोधा, अपस्टॉक्स और एंजेल वन जैसे प्लेटफार्मों के साथ कंपटीशन करता है। वेल्थटेक प्लेटफॉर्म ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए 132.8 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 42.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।
राकेश सिंह पहले PayU द्वारा समर्थित कंपनी, Fisdom में ब्रोकिंग सर्विसेज के सीईओ के तौर पर काम कर रहे थे, उनके बारे में कहा जाता है कि वे पिछले महीने ही Paytm Money में शामिल हुए थे।
पेटीएम के शेयर में कब आई सबसे तेज गिरावट?
इस साल की शुरुआत से ऑनलाइन वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर में कई बदलाव देखे गए हैं। एनुअल बेसिस पर पैरेंट कंपनी, वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर करीब 45 फीसदी की गिरावट के साथ नेगेटिव टेरिटरी में बने हुए हैं। इसके अलावा सबसे तेज गिरावट तो तब आई जब आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को उसके संचालन को बंद करने के लिए एक नोटिस जारी किया।
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, E-Aadhaar, MAadhaar, PVC… सब एक समान
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
54 mins agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
2 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
6 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
7 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines