आधार कार्ड को लेकर UIDAI का बड़ा अपडेट, e-Aadhaar, mAadhaar, PVC... सब एक समान

UIDAI Latest Tweet On Aadhaar Card Usage: अगर आप भी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसके बाकी रूप जैसे e-Aadhaar, mAadhaar ऐप और आधार पीवीसी कार्ड का यूज करते हैं तो UIDAI ने इसे लेकर ट्वीट किया है। कहा गया है कि देश में ये सभी एक समान वैलिड हैं।

Aadhaar Card

Aadhaar Card Latest Update

Aadhaar Card Latest Update: भारत में हर सरकारी और प्राइवेट काम के लिए आधार कार्ड जरूर मांगा जाता है। आज के टाइम में ये बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसका इस्तेमाल राशन लेने से लेकर सिम कार्ड लेने और अपनी पहचान साबित करने में किया जाता है। आधार के कई फायदे हैं। इस बीच आजकल लोग आधार कार्ड के दूसरे रूप जैसे ई-आधार, mAadhaar ऐप और आधार पीवीसी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लोगों को कई जगह पर इन्हें वैलिड ही नहीं बताया जाता। अब UIDAI ने इसे लेकर जनता का कन्फ्यूजन दूर कर दिया है।

UIDAI ने ट्वीट कर दी जानकारी

हाल ही में आधार नंबर जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्वीट करके जानकारी दी कि आधार कार्ड के सभी रूप पहचान साबित करने में एक समान वैलिड हैं और एक्सेप्ट किए जाएंगे। इस ट्वीट में चारों आधार की फोटो जारी करके यह जानकारी दी गई। इसका मतलब साफ है कि आप कोई भी आधार कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी एक जैसे मान्य हैं।

m-Aadhaar

इसका मतलब होता है मोबाइल आधार। वह आधार जो मोबाइल फोन में सेफ होता है। इस ऐप में आधार नंबर की जानकारी एक बार भरकर सेव की जा सकती है।

e-Aadhaar

ई-आधार का मतलब इलेक्ट्रॉनिक आधार कार्ड होता है जो पासवर्ड प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसे यूजर अपने फोन या फिर किसी और डिवाइस में सेव करके रख सकते हैं। इसके साथ-साथ ई-आधार को UIDAI की वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड भी किया जा सकता है। यह एक तरह से पेपर आधार कार्ड की तरह ही होता है।

PVC Aadhaar Card

यह आधार कार्ड ही है लेकिन उससे काफी अलग है। जहां पुराना आधार कार्ड एक आम प्लास्टिक कोटेड पेपर का होता था। वहीं आधार पीवीसी कार्ड बाकी कार्ड जैसे- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और पैन कार्ड की तरह होता है। यह इनकी तरह प्लास्टिक का मोटा कार्ड होता है, जो फटने, गीला होने या बाकी वजह से खराब नहीं होता। इसे बनवाने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करने पर मात्र 50 रुपये देने होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ