Patna Metro: पटना में रहने वालों के लिए आज से मेट्रो की सुविधा शुरू हो गई है. आज 7 अक्टूबर से वह मेट्रो सफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही पटना, देश का 24वां ऐसा शहर बन गया है, जहां मेट्रो का संचालन हो रहा है.
कितना है किराया
पटना मेट्रो का न्यूनतम किराया 15 रुपये है. अधिकतम किराया 30 रुपये है. अभी पटना मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को टोकन लेना होगा, जो एक कागज की पर्ची होगी, जिस पर क्यूआर कोड लगा होगा. इस क्यूआर को प्रवेश द्वार पर लगी मशीन में स्कैन करना होगा. इसके बाद अंदर प्रवेश कर पाएंगे. कुछ दिनों के बाद मेट्रो कार्ड की व्यवस्था की जाएगी. मेट्रो में तीन स्टेशन हैं और हर मेट्रो स्टेशन पर टिकट काउंटर की सुविधा दी गई है. बता दें कि टोकन एक घंटे के लिए वैलिड होगा.
पटना मेट्रो टाइमिंग (Patna Metro time table)
मेट्रो सेवा हर दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी और हर ट्रेन 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी. मेट्रो हर दिन 40 से 42 चक्कर लगाएगी. हर कोच में 138 सीटें हैं और 945 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं.
आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक चलेगी मेट्रो
पटना मेट्रो परियोजना के पहले चरण में, यात्रियों के लिए आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक ट्रेन शुरू की जा रही है. इस रूट पर तीन प्रमुख स्टेशन हैं: आईएसबीटी स्टेशन, जीरो माइल स्टेशन और भूतनाथ रोड स्टेशन. बाद में इस रूट का विस्तार पटना जंक्शन और मलाही पकरी तक किया जाएगा. पहले चरण की कुल लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है.
हाई-टेक कोच और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था
पटना मेट्रो के कोच अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन पैनिक बटन और स्वचालित दरवाजे लगाए गए हैं. ट्रेन की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को सौंपी गई है, जो दिल्ली मेट्रो की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन करेगी.
स्टेशनों पर दिखेगी बिहार की संस्कृति
पटना मेट्रो के प्रत्येक स्टेशन को स्थानीय कला और संस्कृति को दर्शाने के लिए डिजाइन किया गया है. आईएसबीटी स्टेशन को “गेटवे ऑफ पटना” की थीम पर डिजाइन किया गया है, जबकि भूतनाथ स्टेशन पर मधुबनी और मिथिला कला का प्रदर्शन किया जाएगा. इससे यात्रियों को अपनी यात्रा के साथ-साथ बिहार की सांस्कृतिक पहचान का भी अनुभव होगा.
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 mins ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 hr agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
21 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
22 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
22 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
23 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines