PAN Card Rules: जैसा कि आप जानते ही होंगे कि वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। बैंक से लेकर अन्य कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। इसके बिना आप कोई फाइनेंशियल काम नहीं करवा सकते हैं। इस कार्ड को 10 अंकों के यूनिक अल्फान्यूमेरिक नंबर के साथ प्रदान किया जाता है, जिसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। हालांकि, फिर भी कई ऐसे लोग हैं जो अपने पास एक के अलावा भी पैन कार्ड रख लेते हैं। भले ही उसका कारण आपका पहला पैन कार्ड खो जाना हो या फिर खराब हो जाना, ऐसी परिस्थिति में क्या सही है? आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें- J&K Bank ने बढ़ाई Fixed Deposit पर ब्याज दरें, मिलेगा ज्यादा रिटर्न का फायदा!
किन लोगों के जरूरी है पैन कार्ड?
यूं तो भारत में पैन कार्ड को रखना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ अभी भी ऐसे हैं जिनके पास पैन कार्ड नहीं है। हालांकि, बैंक या अन्य फाइनेंशियल कामों के लिए पैन कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। खासतौर पर ऐसे लोग जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा होती है और वो आईटीआर भरते हैं, उनके पास पैन कार्ड जरूर होना चाहिए। इसे इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है। इस कार्ड के जरिए ही आयकार विभाग लोगों की फाइनेंशियल कंडीशन को ट्रैक भी करते हैं।
क्या एक से ज्यादा पैन कार्ड रखना सही?
वित्तीय लेनदेन और पहचान प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल होने वाला पैन कार्ड क्या एक से ज्यादा रखा जा सकता है? इसका जवाब है- नहीं। दरअसल, कानून के मुताबिक एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही पैन कार्ड होना चाहिए। एक से ज्यादा पैन कार्ड को रखना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसे लोग या संस्थानओं पर आयकर विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में जेल या भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- PAN Card Tips: आपका पैन कार्ड असली है या नकली? मिनटों में लगाएं पता
पैन कार्ड के गुम या खराब होने पर क्या करें?
अगर आपका पैन कार्ड कहीं गुम हो गया है या फिर खराब हो गया है तो ऐसे में आप आयकर विभाग से संपर्क कर सकते हैं। अपने यूनिक नंबर को जानते हैं तो आप पोर्टल से पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि, पैन कार्ड के गुम हो जाने पर पहले पुलिस थाने में शिकायत करें, उसके बाद आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
3 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
4 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
12 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines