खो गया PAN तो ना करें फिकर, ऑनलाइन अप्लाई करके आसानी से रिन्यू करा सकेंगे नया कार्ड

Pan Card Renewal: अगर आपका पैन कार्ड खो गया है तो आप आसानी से ऑनलाइन इसे रिप्रिन्ट या रिन्यू करा सकते हैं। आइए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

PAN Card

PAN Card

विज्ञापन
Advertisment

कैसे रिप्रिन्ट करें पैन कार्ड

  • सबसे पहले इनकम टैक्स  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ‘Reprint PAN Card’ या ‘Request for New PAN Card’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी नागरिकता चुनें और अपने पैन कार्ड के लिए अप्लाई करें।
  • आपको फॉर्म में अपना पैन नंबर, पूरा नाम, डेट ऑफ बर्थ, और कॉन्टैक्ट डिटेल भरना होगा।
  • अपने द्वारा भरी जानकारी को रिचैक करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
PAN Card

PAN Card

अपलोड करें ये डॉक्यूमेंट

  • पहचान प्रमाण (Identity Proof) के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस को अपलोड कर सकते हैं। वहीं, एड्रेस प्रूफ के लिए आप अपने बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट या राशन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्थ प्रूफ के लिए आप बर्थ सर्टिफिकेट या 10 क्लास का सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।
  • पैन कार्ड रीप्रिंट या रिन्यूअल  के लिए आपको कुछ अमाउंट का भुगतान करना होता है। एक बार पेमेंट हो जाने पर आपका एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगा और आपको ट्रैकिंग नंबर मिलेगा। इस ट्रैकिंग नंबर का उपयोग करके आप अपने पैन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
  • बता दें कि पैन कार्ड रीप्रिंट या रिन्यूवल का प्रोसेस बहुत आसान है और केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से इसे हासिल कर सकते हैं।  यह प्रक्रिया आपके पैन कार्ड को जल्दी और सुरक्षित रूप से वापस पाने का एक सरल तरीका है।

यह भी पढ़ें- गिटार बजाता है, मैराथन दौड़ता है तो काम कब करेगा? बॉस ने काबिल कैंडिडेट को नहीं दी नौकरी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ