PAN Card Tips: आधार कार्ड की तरह सभी भारतीय नागरिकों के पास पैन कार्ड भी होना चाहिए। ये भी जरूरी दस्तावेजों में से एक है जो टैक्स और वित्त से संबंधित कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आयकर विभाग द्वारा स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) यानी पैन कार्ड को टैक्सेशन और अन्य पहचान उद्देश्यों के लिए प्रदान किया जाता है। पैन कार्ड का यूज वित्तीय गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए भी किया जाता है। इसके जरिए सरकार लोगों की टैक्स इवेजन और फाइनेंशियल एक्टिविटी को भी आसानी से ट्रैक कर सकती है।
बढ़ते फ्रॉड के मामलों में पैन कार्ड भी शामिल हो चुका है। जी हां, अगर आप पैन कार्ड (PAN Card) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इससे संबंधित कई फ्रॉड्स होते हैं जिनमें नकली पैन कार्ड का यूज करना भी शामिल है। इसलिए आपको भी इस बात की खास जानकारी होनी चाहिए कि आप जो पैन कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं वो असली है या नकली? सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप ये जान सकते हैं कि पैन कार्ड असली है या फिर नकली।
ये भी पढ़ें- E-PAN Card: आधार नंबर से बनाएं इंस्टेंट पैन कार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली?
- अपने फोन या लैपटॉप में ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in/iec/foportal को ओपन करें।
- इसमें वेरिफाई यॉर पैन का ऑप्शन आएगा, उसे चुनें।
- अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा, उसमें कुछ डिटेल्स के बारे में पूछा जाएगा।
- पूछी गईं सभी जानकारी को फिल कर दें।
- इसमें अपना नाम, फोन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि डिटेल्स भरें।
- फोन नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें कुछ डिटेल्स आएंगी।
- अगर वो जानकारी आपके द्वारा दर्ज की गईं डिटेल्स से मिलती हैं तो पैन कार्ड असली है।
ये भी पढ़ें- Duplicate PAN Card: खो गया है पैन कार्ड तो सिर्फ 10 मिनट में करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका
अगर ये जानकारी आपके द्वारा दर्ज की गईं डिटेल्स से मैच नहीं करती हैं तो इसका मतलब कि आप नकली पैन कार्ड यूज कर रहे हैं। ऐसे में आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए आयकार विभाग से आपको संपर्क करना चाहिए या ऑफिशियल साइट पर जाकर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
56 mins agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
11 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
23 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines