PAN Card Fraud: ऐसे कई मामले सुनने में आते हैं, जिससे पता चलता है कि रातों रात अकाउंट में इतने रुपए आ गए, या इतने रुपए चले गए। कई बार ये बैंक की गलती होती है को कई बार फ्रॉड की सच्चाई सामने आती है। ऐसा ही वाक्या एक बार फिर से देखने को मिला है। खाते में 1 या 2 करोड़ नहीं बल्कि 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपए आ गए हैं। और ये हुआ है यूपी के बस्ती जिले के एक दिहाड़ी मजदूर के साथ। बात यहीं खत्म नहीं होती है। पैसे आने के बाद इनकम टैक्स की तरफ से नोटिस भी इस दिहाड़ी मजदूर के नाम जारी कर दिया है।
कुछ समय पहले खो गया था पैन कार्ड
बरतनिया गांव के शिव प्रसाद निषाद के साथ ये वाक्या घटा है। दरअसल शिव प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कुछ दिन पहले उनका पैन कार्ड खो गया था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस में दी थी। इसी के बाद उनके पैन कार्ड के साथ किसी ने घपलेबाजी की है।
यह भी पढ़ें – Credit Card लेने का ये सही समय, बैंक दे सकते हैं जल्द ही खुशखबरी
इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस
खाते में पैसे आने के बाद ही इनकम टैक्स ने शिव प्रसाद के नाम 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपए का नोटिस जारी कर दिया है। साथ में जल्द ही रिपोर्ट करने के लिए बोला है। शिव प्रसाद का यही कहना है कि पैन कार्ड के जरिए किसी ने उनके खाते में इतने रुपए डाल दिए हैं। रुपए के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
अगर पैन कार्ड खो जाएं तो ये काम करें पहले
अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है तो सबसे पहले उसकी पुलिस में FIR कराएं। फिर इसके बाद इनकम टैक्स को मेल करके इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद इनकम टैक्स की तरफ से इस नंबर के कार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली जाएगी।
संबंधित खबरें
सस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
38 mins agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
17 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
17 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
18 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
18 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
18 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
20 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines