Credit Card लेने का ये सही समय, बैंक दे सकते हैं जल्द ही खुशखबरी
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Credit vs Debit Card: देश में इस समय डिजिटली पेंमेंट करने की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकार और आरबीआई की तरफ से भी कई नई योजनाएं देश में देखी गईं हैं। पिछले कुछ महीनों पहले बैंक ने क्रेडिट कार्ड से भी UPI करने की सुविधा दी थी। जिसके अब आंकड़े सामने आना शुरू कर चुके हैं। जिससे पता लग रहा है कि इस योजना को ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया है। चलिए उन आंकड़ों के जरिए आपको क्रेडिट कार्ड के भविष्य के बारे में बताते हैं।
आने वाले नए साल पर क्रेडिट कार्ड के बढ़ते यूज के बाद कंपनियां ग्राहकों को एक खुशखबरी दे सकते हैं। दरअसल कुछ बैंक सलाना चार्ज में कमी के जरिए राहत देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इसके बारे में बैंकों की तरफ से अभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
सितंबर 2023 के महीने तक UPI के यूज में 43 फीसदी की ग्रोथ हुई है। इसकी तुलना पिछले साल सितंबर 2022 से की गई है। वहीं जब से क्रेडिट कार्ड से UPI का मजूंरी मिली है, तभी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 15 फीसदी ज्यादा हुआ है। साथ में अगर मार्केट के आंकड़े देखें तो बिग बाजार के साथ दूसरे रिटेल स्टोर ने जानकारी दी है कि लोग अब डेबिट या सिंपल UPI से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का यूज कर रहे हैं।
UPI के मामले में क्रेडिट कार्ड यूजर को ज्यादा ऑफर देता है। सिंपर UPI या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर इतने ऑफर्स नहीं मिल पाते हैं। वहीं इसके साथ सारा खेल अंक बनाने का होता है। जिसे बाद में शॉपिंग के समय रिडीम किया जा सकता है। साथ में कंपनी भी क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए अलग-अलग ऑफर्स निकालती रहती है। हालांकि पिछले कुछ समय में इस तरह के ऑफर में कमी देखी जा रही है।
डिजिटल के लेन-देनों में इजाफा होने से साइबर क्राइम में भी बढ़ोतरी हुई है। इसलिए सावधानी पूर्वक ही इन कार्ड का इस्तेमाल करें। जैसे कार्ड की डिटेल्स के साथ सीवीवी, ओटीपी के बारे में जानकारी ना दें। अगर फिर भी साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं तो Cyber Crime Portal पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: