नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का सबसे पहला और बड़ा झटका भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को लगा है. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण जैसे ही दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता होर्मुज जलडमरूमन्य (Strait of Hormuz) बंद हुआ, पाकिस्तान में हाहाकार मच गया. कतर से मिलने वाली सस्ती गैस की सप्लाई अचानक रुक गई है, जिसके चलते बिजली और उद्योगों का पहिया थमने की कगार पर है.
पहले से ही पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान को अब अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खुले बाजार (Spot Market) से लगभग दोगुनी कीमत पर आपातकालीन गैस खरीदनी पड़ रही है.
कतर के सप्लायर्स ने क्यों खड़े किए हाथ?
तनाव शुरू होने से पहले पाकिस्तान बड़े मजे में था. उसे कतर से मात्र 10 से 11 डॉलर प्रति mmBtu (मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) की तय कीमत पर भरपूर गैस मिल रही थी. पाकिस्तान के पास इतनी पर्याप्त गैस थी कि उसे महंगे स्पॉट मार्केट की तरफ देखने की भी जरूरत नहीं थी.
लेकिन जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ा और होर्मुज का रास्ता बंद हुआ, कतर की गैस कंपनियों ने फोर्स मेज्योर (आपातकालीन नियम) लागू करते हुए हाथ खड़े कर दिए. कंपनियों ने साफ कह दिया कि सुरक्षा कारणों और रास्ता बंद होने की वजह से वे अब सस्ते जहाजों को पाकिस्तान नहीं भेज सकती हैं. बता दें कि कतर से पाकिस्तान आने वाली एलएनजी (LNG) के लिए होर्मुज ही एकमात्र समुद्री रास्ता है.
12-16 घंटे की बिजली कटौती, ठप होने लगे उद्योग
कतर से गैस की सप्लाई ठप होते ही पाकिस्तान के शहरों में अंधेरा छाने लगा है. गैस की भारी किल्लत के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया है, जिससे कई शहरों में लोग 12 से 16 घंटे की लंबी बिजली कटौती झेल रहे हैं. बिजली और गैस न मिलने से पाकिस्तान के उद्योगों पर ताले लटकने की नौबत आ गई है. इस बड़े संकट से इकोनॉमी को बचाने के लिए पाकिस्तान को अब मजबूरन हाजिर बाजार (Spot Market) से 20.70 डॉलर प्रति mmBtu की रिकॉर्ड दोगुनी कीमत पर गैस खरीदनी पड़ रही है.
साल 2022 के बाद सबसे महंगी खरीद, खाली हो रहा खजाना
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज के मुताबिक, वहां की सरकारी कंपनी पाकिस्तान एलएनजी लिमिटेड ने आनन-फानन में आपातकालीन टेंडर जारी किया है. पाकिस्तान ने पेट्रोचाइना इंटरनेशनल को 21-22 जुलाई को 140,000 क्यूबिक मीटर एलएनजी कार्गो की डिलीवरी का ऑर्डर दिया है.
इस कार्गो को हासिल करने के लिए पाकिस्तान ने बीपी सिंगापुर (BP Singapore) की बोली को पछाड़ते हुए 20.6999 डॉलर प्रति mmBtu का भारी-भरकम रेट चुकाने पर हामी भरी है. साल 2022 के बाद से पाकिस्तान द्वारा गैस के लिए चुकाई गई यह सबसे बड़ी कीमत है, जो उसके बचे-कुचे विदेशी मुद्रा भंडार को पूरी तरह खाली कर देगी.
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines