LPG Cylinder Price Today: एक बार फिर बढ़ रहा कीमतों का दबाव! जारी हो गए नए भाव, जानें दिल्ली से पटना तक आज क्या हैं एलपीजी सिलेंडरों के नए दाम
LPG Gas Cylinder Price Today 17 July 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम जारी कर दिए गए हैं. दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ और हैदराबाद के 14.2 किलो और 19 किलो वाले सिलेंडरों के नए रेट यहां देखें.

LPG Cylinder Rate Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ऐसे में क्या आपके शहर में महंगे हो गए एलपीजी सिलेंडर? पेट्रोल पंप के बाद अब चेक करें रसोई गैस के ताजा दाम.
दिल्ली और नोएडा का हाल: कीमतों में बड़ा अंतर
2 / 7राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,930 रुपये है. वहीं नोएडा में आज घरेलू गैस सिलेंडर 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये में मिल रहा है.
मुंबई और कोलकाता में गैस के दाम
3 / 7देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज घरेलू गैस सिलेंडर का रेट 941.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,885.50 रुपये है. दूसरी तरफ, कोलकाता में आज उपभोक्ताओं को घरेलू गैस के लिए 968 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के लिए 3,081.50 रुपये चुकाने होंगे.
चेन्नई और बेंगलुरु के ताजा रेट्स
4 / 7चेन्नई में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपये और कमर्शियल गैस का दाम 3,106 रुपये दर्ज किया गया है. वहीं आईटी सिटी बेंगलुरु में आज घरेलू सिलेंडर का भाव 944.50 रुपये और 19 किलो वाले बड़े सिलेंडर का रेट 3,021 रुपये है.
पटना और लखनऊ में जेब पर कितना बोझ?
5 / 7बिहार की राजधानी पटना में गैस के दाम काफी ऊंचे हैं. यहां घरेलू सिलेंडर 1,031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,227 रुपये में मिल रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज घरेलू एलपीजी का रेट 979.50 रुपये और कमर्शियल का रेट 3,052.50 रुपये है.
हैदराबाद में सबसे महंगी गैस और गुरुग्राम का हाल
6 / 7इस लिस्ट में हैदराबाद में गैस की कीमतें सबसे ज्यादा हैं, जहां घरेलू सिलेंडर 994 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,191 रुपये का मिल रहा है. वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में आज घरेलू गैस का दाम 950.50 रुपये और कमर्शियल गैस का भाव 2,947.50 रुपये है.
क्रूड ऑयल में उछाल: क्या आगे बढ़ेगी महंगाई?
7 / 7अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल 85.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल में आ रही इस तेजी के कारण तेल कंपनियों के मार्जिन पर दोबारा दबाव आ गया है, जिससे आने वाले दिनों में एलपीजी की कीमतों में बदलाव की आशंका बढ़ गई है.