Osamu Suzuki: सुजुकी मोटर कॉर्प के पूर्व चेयरमैन ओसामु सुजुकी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 27 दिसंबर को कंपनी ने उनके निधन की जानकारी दी, हालांकि 25 दिसंबर को ही उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनकी मौत मैलिग्नेंट लिम्फोमा (एक तरह का कैंसर) से मौत हुई है। बता दें आज ओसामु की ही दूरदर्शिता है जो कंपनी की कार और मोटरसाइकिलों की दुनिया भर में रिकॉर्ड बिक्री हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार फ़रवरी 1981 में इंडिया में मारुति सुज़ुकी की शुरुआत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले 1980 में खुद ओसामु सुजुकी ने भारत का दौरा किया और यहां अलग-अलग राज्यों में खासकर मिडिल क्लास की जरूरत को समझा। जिसके बाद कंपनी ने 1983 में मारुति 800 को लॉन्च किया था।
ये भी पढ़ें: Adani Group ने Cochin Shipyard को दिया देश का सबसे बड़ा ऑर्डर
21 साल रहे सुजुकी के चेयरमैन, कर्मचारियों से रखते थे लगाव
ओसामु सुजुकी साल 2021 में रिटायर हो गए थे, वह 21 साल सुजुकी के चेयरमैन रहे थे। जापानी मीडिया के अनुसार ओसामु सुजुकी बेहद शांत और सरल व्यक्ति थे। वे अपने काम और कर्मचारियों में काफी घुल मिलकर रहते थे। अपने सभी कर्मचारियों से एक जैसा व्यवहार और कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेते रहना उनकी आदत थी।
अपनाया था पत्नी के खानदान का नाम
जानकारी के अनुसार ओसामु मात्सुदा का जन्म 30 जनवरी 1930 को जापान के गेरो में हुआ था। 1958 में उनकी शादी शोको सुजुकी से हुई थी, इस तरह वह इस प्रतिष्ठित कारोबारी घराने का हिस्सा बने थे। विवाह के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के परिवार के नाम ‘सुजुकी’ को अपनाया और यहीं से सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन की शुरुआत हुई थी। शादी से पहले वह बैंक में काम करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह लंबे समय से मैलिग्नेंट लिम्फोमा से पीड़ित थे। ये एक प्रकार का कैंसर होता है। इसके बुखार और ठंड लगना, अचानक वजन कम होना और लगातार थकान जैसे लक्षण होते हैं।
ये भी पढ़ें: बस चंद दिन और…PF अकाउंट होल्डर्स को जनवरी में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
11 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
12 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
17 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
19 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines