Online Transaction Fraud: आपके बैंक खाते से XXXXX रुपये कट चुके हैं। क्या ऐसा मैसेज आपके पास भी आया है या फिर आप इस तरह के मामले देखे हैं जब बिना बैंक अकाउंट होल्डर की जानकारी के खाते से पैसे कट गए हों। अगर हां, तो ऐसे में आपकी जानकारी के अनुसार सबसे पहले क्या करना सही है? शायद शिकायत दर्ज करवाना आपका जवाब हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
बैंक से अगर आपके बिना मर्जी के पैसे कट जाते हैं, सरल भाषा में कहें तो आपके साथ ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) हो जाती है तो आपको दो काम सबसे पहले करने चाहिए। ऐसा करने पर 99 प्रतिशत चांस होता है कि आपको अपने खाते से ठगी हुए पैसे वापस मिल सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे ठगी पैसों को वापसी पाया जा सकता है?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ऑनलाइन धोखा होने पर क्या वापस मिल सकते हैं पैसे?
अगर आपके बैंक खाते से भी पैसे कटे हैं, तो ऑनलाइन ठगी (Can I get my money back if I am cheated online) होने पर आपको सबसे पहले अपने बैंक से संपर्क करना चाहिए। जी हां, ऑनलाइन पैसा ठगी के मामले में पीड़ित को सबसे पहले अपने बैंक ब्रांच से संपर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Part Time Job के मैसेज से शख्स को लगा 61 लाख रुपये का चूना! आप भी न करें ऐसी गलतियां
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
बैंक खाते से पैसों की ठगी होने के बाद सबसे पहले अपने बैंक से संपर्क करें। इसके बाद आपको दूसरा काम ये करना है कि आपको साइबर पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करनी है। आप इसके साइबर सेल के नंबर पर कॉल करके रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
साइबर ठगी होने पर किस नंबर पर कॉल करें?
अगर आपके साथ भी साइबर फ्रॉड हुई है तो इसके लिए आपको पहले अपने बैंक को जानकारी देनी चाहिए। इसके तुरंत बाद ही आपको 1930 फोन नंबर पर कॉल करके साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा आप साइबर सेल की आधिकारिक वेबसाइट (Cyber Complaint) पर भी जाकर एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे फ्रॉड के पैसे वापस मिलेंगे?
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Scam Alert! जल्दी लॉक करें आधार बायोमेट्रिक, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
कंज्यूमर कोर्ट में भी कर सकते हैं शिकायत
साइबर ठगी के शिकार होने के मामले में आपके द्वारा कोई भूल नहीं हुई है, तो आप ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाने के अलावा कंज्यूमर कोर्ट से भी अपील कर सकते हैं। हालांकि, पहले आपको अपने पैसे वापस मिलने का इंतजार करना चाहिए। अगर वापस नहीं मिलते हैं और आपकी कोई गलती नहीं है तभी आपको कंज्यूमर कोर्ट से संपर्क करना चाहिए।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines