Online Gaming TDS: ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन पर नए रूल लागू होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल, 2023 से पहले के मुकाबले जीती हुई हर रकम पर TDS (कर कटौती) कटेगा। हर लेनदेन के लिए टीडीएस देनदारी बढ़ाना एक बड़ी बाधा बन सकती है। इसी कारण ऑनलाइन गेमिंग उद्योग ने टीडीएस और वस्तु एवं सेवा कर (GST) में बदलाव करने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) और प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क किया है।
23 फरवरी को, ई-गेमिंग फेडरेशन (EGF), ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (AIGF) और फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट्स (FIFS) सहित तीन ऑनलाइन गेमिंग उद्योग निकायों ने टीडीएस व्यवस्था में बदलावों पर पुनर्विचार करने के लिए सीबीडीटी को पत्र लिखा है। हालांकि, अब नए रूल 1 अप्रैल से प्रभाव में आएंगे।
और पढ़िए – Aaj Ka Mandi Rate: सरसों, नरमा समेत जौ के ताजा दाम आए सामने, जानिए- नए रेट
इससे पहले पीएमओ को 9 फरवरी को एक पत्र में ऑनलाइन गेमिंग को जुए, घुड़दौड़ और कैसिनो के साथ न जोड़ने का अनुरोध किया गया था। बता दें कि इन जैसे लैटर क्षेत्रों पर 28 प्रतिशत जीएसटी का उच्चतम टैक्स लगाया जाता है, जिसे गलत काम के रूप में देखा जाता है।
कमाई पर कैसे तय होगा TDS
वर्तमान में, ऑनलाइन गेमिंग फर्मों द्वारा ₹10,000 से अधिक की जीत पर 30 प्रतिशत टीडीएस चार्ज किया जाता है। हालांकि, अब बजट में हुई नई घोषणा के बाद 1 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन गेमिंग में जीती हुई किसी भी राशि पर अब टैक्स यानी टीडीएस देना होगा। फिलहाल ऑनलाइन गेम में अगर कोई 10000 से कम की रकम जीतता है तो उसे कोई टीडीएस नहीं देना होता।
और पढ़िए – Tax Collection: चालू वित्त वर्ष में टैक्स के कलेक्शन में हुई बंपर वृद्धि: वित्त मंत्रालय
ऑनलाइन गेमिंग उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग में भारत के लिए अगली बड़ी नए युग की निर्यात अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने की क्षमता है, लेकिन 28 प्रतिशत जीएसटी लागू करने से यह क्षेत्र समय से पहले ही दम तोड़ देगा। कहा गया कि इस क्षेत्र में कुछ नई कंपनियां है, जो शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएंगी। बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां वर्तमान में अपने सकल राजस्व पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं।
संबंधित खबरें
पेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
16 mins ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
9 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
9 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
14 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
15 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
16 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
16 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
17 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
18 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines