Onion Price in Delhi-NCR: दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में प्याज इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो में बेची जा रही है। इसकी कीमतों में अक्सर उछाल देखने को मिलता है। लेकिन इस बार आपके लिए राहत की खबर है, इस बार प्याज का दाम बढ़ेगी नहीं बल्कि कम किया जाएगा। प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र गुरुवार से दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे।
दिल्ली एनसीआर में 35 रुपये में प्याज
दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल वैन और एनसीसीएफ खुदरा दुकानों से 35 रुपये में प्याज खरीदने के लिए तैयार हो जाइये। मोबाइल वैन के जरिए ये बिक्री कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्सों सहित 38 जगह पर की जाएगी। बाजार में इस बदलाव का उद्देश्य स्थानीय आपूर्ति में सुधार करना और सामानों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना है। आपको बता दें कि वर्तमान में दिल्ली में 60 रुपये प्रति किलो प्याज बेची जा रही है।
ये भी पढ़ें… PPF New Rules: 1 अक्टूबर से लागू होंगे 3 नए नियम, ऐसे नहीं मिलेगा PPF खाते पर ब्याज!
महंगाई से राहत देने के लिए फैसला
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी कृषि भवन से प्याज की खुदरा बिक्री को शुरू करेंगे। एनसीसीएफ ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसानों से सीधे खरीदे गए प्याज का बफर स्टॉक बनाए रखा है। उपभोक्ताओं को अत्यधिक कीमतों से बचाने और बिचौलियों को होने वाले लाभ को रोकने के लिए उसी प्याज को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर खुदरा बिक्री के लिए उतारा जाएगा।
एनसीसीएफ ने कहा कि किसानों से सीधे जुड़कर और रियायती दर पर प्याज की पेशकश करने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ये कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्याज के मंडी भाव की बात करें तो कई राज्यों में पहले ही प्याज को सस्ती कीमतों पर बेचा जा रहा है। जिसमें आन्ध्र प्रदेश में 36.41 रुपये, तमिलनाडु में 27.5 रुपये, नगालैंड में 30 रुपये प्रति किलो में मिल रही है।
ये भी पढ़ें… Gold Silver Price Today: कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? जानें आज के लेटेस्ट रेट
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines