Onion Price: प्याज हो रही है महगी, एक बार फिर से इसके दाम हमें रुलाएंगे। जी हां। ऐसे आंकड़े सामने आ रहे हैं जिसे जानकर आप परेशान हो सकते हैं, क्योंकि आंकड़ों में छुपा है प्याज का भविष्य। दरअसल महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है, जो अब धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों में भी दिखने लगी है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आखिर क्यों प्याज के दाम बढ़ रहे हैं? जो आने वाले समय में एक गंभीर मुद्दा बन सकता है।
इसलिए बढ़ रहे हैं प्याज के दाम
सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है मौसम। इस साल महाराष्ट्र के अंदर बारिश की कमी देखी गई और आप जानते हैं कि महाराष्ट्र प्याज का सबसे ज्यादा पैदावार करने वाला राज्य है। अब वहां पर अच्छी क्वालिटी की प्याज नहीं हुई है तो फिर मार्केट में कमी देखी जा रही है। जिसका असर दूसरे राज्यों पर भी हो रहा है। अभी की बात करें तो देश में नवरात्रि है। डिमांड प्याज की ज्यादा है नहीं। लेकिन जैसे ही नवरात्र पूरे होंगे, प्याज की डिमांड बढ़ाना तय है।
यह भी पढ़ें – मोबाइल की बादशाह रही नोकिया, आज 14000 नौकरी करेगी कम, मामला है ये
अभी के रेट जान लें
लासलगांव मंडी में 21 अक्टूबर को प्याज का एवरेज रेट 2410 रुपए प्रति क्विंटल था, जो कल 3301 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। अब जब थोक बाजार में प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं तो फिर रिटेल में भी संभावना है कि इसके रेट्स बढ़ जाएं। मंथली प्राइस ट्रेंड की बात करें तो दिल्ली में 5 से 6 फीसदी थोक प्याज के दामों में इजाफा हुआ है। जहां ये महाराष्ट्र में 15 फीसदी का है।
सरकार कर रही है पूरी तैयारी
नवरात्र के बाद मार्केट में प्याज की सप्लाई होगी नहीं तो फिर रेट में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। इसी लिए सरकार ने अपनी तैयारी कर ली है। सरकार ने रिजर्व के लिए अपने पास प्याज की भरपूर मात्रा रखी है। जिसके बाद कमी होने पर सप्लाई की जा सके और बढ़ते हुए दामों को कुछ हद तक थमा जा सके।
प्याज को स्टोर करने से बचें
अमूमन देखा जाता है कि बढ़ते दामों के साथ ही लोग बेवजह खरीदने लगते हैं, जिससे इसका स्टोर किया जा सके। पर ये नहीं जानते कि स्टोर करने से दामों में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखना है।
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines